सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   panchayat election bilaspur

Bilaspur News: दबट पंचायत के रणविजय प्रधान व अर्जुन बने उपप्रधान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
panchayat election bilaspur
विज्ञापन
सोनिया देवी ने मात्र दो वोटों से जीता वार्ड सदस्य का चुनाव, दो वार्डों में निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधि
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयना देवी जी की ग्राम पंचायत दबट के चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रधान पद पर रणविजय सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 69 मतों के अंतर से पराजित कर जीत का परचम लहराया। रणविजय सिंह को कुल 484 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी के खाते में 415 मत आए।
वहीं उपप्रधान पद पर अर्जुन सिंह ने एकतरफा मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की। अर्जुन सिंह को कुल 513 मतदाताओं का समर्थन मिला, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को केवल 377 मतों से संतोष करना पड़ा। अर्जुन सिंह ने 136 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। वार्ड नंबर चार में सबसे रोचक मुकाबला रहा। वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 5 में मुकाबला निर्विरोध रहा। वार्ड नंबर 3 से रजनी पत्नी नंद लाल और वार्ड नंबर 5 से आंचल शर्मा पत्नी सुनील कुमार को ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना। वार्ड नंबर 4 में कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां सोनिया देवी पत्नी परमिंदर कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को मात्र 2 वोटों के मामूली अंतर से शिकस्त दी। सोनिया देवी को 104 और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 102 मत मिले। वार्ड नंबर 1 से रामा देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7 मतों से विजयी रहीं। वार्ड नंबर 2 से राज कुमार ने 33 मतों से चुनाव जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबट पंचायत

प्रधान: रणविजय सिंह 484 वोट, विजेता रहे 69 वोटों से जीत।

उप-प्रधान: अर्जुन सिंह 513 वोट, विजेता रहे 136 वोटों से जीत।
वार्ड-1: रामा देवी 101 वोट, 7 वोटों से विजयीं।
वार्ड-2: राज कुमार 110 वोट, 33 वोटों से विजयी।
वार्ड-3: रजनी निर्विरोध निर्वाचित
वार्ड-4: सोनिया देवी 104 वोट, 2 वोटों से विजयीं।
वार्ड-5: आंचल शर्मा ं निर्विरोध निर्वाचित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed