{"_id":"6a15dec30b96447a6b046040","slug":"panchayat-election-result-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160573-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सेऊ में बुद्धिराम बने प्रधान, उपप्रधान पद पर रमेश कुमार ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सेऊ में बुद्धिराम बने प्रधान, उपप्रधान पद पर रमेश कुमार ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांटे के मुकाबले में बुद्धिराम ने जगदीश को हराया
रमेश कुमार ने 900 वोट लेकर दर्ज की एकतरफा जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत सेऊ में बुद्धिराम प्रधान और रमेश कुमार उपप्रधान चुने गए। प्रधान पद के कड़े मुकाबले में बुद्धिराम ने 635 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जगदीश को 68 मतों से पराजित किया। अन्य उम्मीदवारों राजेश कुमार को 495, जसवंत सिंह धीमान को 147 और दुनी चंद को 76 वोट मिले। प्रधान पद के लिए कुल 1961 वोट पड़े थे, जिनमें से 1920 वैध पाए गए, 32 वोट रद्द हुए और 9 वोट नोटा को गए। उपप्रधान पद पर रमेश कुमार ने 900 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंदी सुधीर सिंह को 496 मतों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में विनय कुमार को 367 और दिनेश कुमार को 253 वोट मिले। उपप्रधान पद के लिए भी कुल 1961 वोट डाले गए थे, जिसमें से 1924 वोट वैध रहे, 27 रद्द हुए और 10 वोट नोटा के खाते में गए।
Trending Videos