{"_id":"6a15f9fc8e4d867fb7034605","slug":"panchayat-election-result-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160576-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बैरीमियां में सांस रोक देने वाला मुकाबला, महज 2 वोटों से खुली किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बैरीमियां में सांस रोक देने वाला मुकाबला, महज 2 वोटों से खुली किस्मत
विज्ञापन
बैरी रजादियां पंचायत में उप प्रधान का चुनाव जीतने के बाद राज को कंधे पर उठाए समर्थक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैरीमियां में सांस रोक देने वाला मुकाबला, महज 2 वोटों से खुली किस्मत
घ्याल पंचायत: विजेता मीना देवी को मिले रिकॉर्ड 960 वोट
धार टटोह पंचायत: 29 साल के अभिषेक कुमार ने हासिल किए 930 एकतरफा वोट
साई खारसी से जागृति देवी लगातार दूसरी बार बनी प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के परिणाम मुकम्मल तौर पर घोषित कर दिए गए हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सभी आधिकारिक सूचियां सार्वजनिक कर दी हैं। इस बार ग्रामीण सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जिसके चलते कई सीटों पर उम्मीदवारों ने बंपर वोटों से एकतरफा जीत हासिल की, तो वहीं कुछ पंचायतों में मुकाबला इस कदर फंसा कि महज दो-चार वोटों से हार-जीत का फैसला हुआ। परिणाम घोषित होते ही चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो गया है और निर्वाचन अधिकारियों ने विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंप दिए हैं।
चुनावी नतीजों के विश्लेषण के अनुसार, इस पूरे चुनाव का सबसे रोमांचक और कांटे का मुकाबला बैरीमियां पंचायत में देखने को मिला, जहां मुकाबला आखिरी वोट तक फंसा रहा। बैरीमियां में अंजना कुमारी ने महज 2 वोटों के मामूली अंतर से जीत दर्ज कर प्रधान पद की कुर्सी अपने नाम की। उन्हें कुल 277 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी मधू चंदेल 275 मत पाकर बेहद करीब से चूक गईं। इसी पंचायत में अन्य प्रत्याशियों में रीता चंदेल को 233, चम्पा देवी को 115 और पुष्पा चंदेल को सिर्फ 36 वोटों से संतोष करना पड़ा। कई पंचायतों में दिग्गजों ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए बंपर जीत दर्ज की। घ्याल पंचायत में मीना देवी को जनता का सबसे बड़ा समर्थन मिला, जहां उन्होंने 960 वोट हासिल कर अपनी प्रतिद्वंदी सविता देवी को करारी शिकस्त दी, जिन्हें कुल 617 मत मिले। इसी तरह धार टटोह पंचायत में भी 29 साल के अभिषेक कुमार का जादू सिर चढ़कर बोला, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 930 वोट हासिल किए, जबकि यहां चुनावी मैदान में उतरे दलेल सिंह को 291 और अमर नाथ को 236 वोट ही मिल सके। मोरसिंघी पंचायत में भी सीमा देवी ने दमदार प्रदर्शन किया और 873 वोट लेकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया, वहीं कांता देवी 659 वोट लेकर दूसरे और सुनिता 295 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।
साई खारसी पंचायत के नतीजों पर नजर डालें तो यहां जागृति देवी ने 816 वोट हासिल कर लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज की है, जबकि उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतरीं रक्षा देवी को 421 और मीना देवी को 352 वोट मिले। पपलोआ पंचायत में महेन्द्र सिंह ने अपनी पकड़ मजबूत साबित करते हुए 782 वोट लेकर जीत का परचम लहराया, जहां प्रेम सिंह 596 मत पाकर उप-विजेता रहे और वीना देवी को केवल 111 वोट ही मिले। वहीं कुहमझवाड़ पंचायत में प्रोमीला देवी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 700 वोट हासिल किए और प्रधान पद पर काबिज हुईं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में बस्सी पंचायत से अराधना रानी ने दमदार चुनावी लड़ाई लड़ते हुए 692 वोट पाकर अपनी प्रतिद्वंदी सीमा देवी को पटखनी दी, जिन्हें सिर्फ 325 वोट हासिल हुए। कोटलू ब्राह्मणा पंचायत में भी कड़ा मुकाबला देखा गया, जहां रोशन लाल ने 623 वोट लेकर बाजी मार ली, जबकि विवेक 582 वोट पाकर रनर-अप रहे और यशपाल को 195 वोट मिले। पनोह पंचायत में विमला देवी ने 500 वोटों के साथ अपनी जीत सुनिश्चित की। घुमारवीं ब्लॉक की फटोह पंचायत में कांता देवी ने 572 वोट लेकर प्रधान पद की कुर्सी हासिल की, जबकि कमलेश कुमारी 360 वोट पाकर दूसरे और सपना देवी 200 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। माकडी पंचायत में पूजा रानी ने निर्मला देवी को हराकर जीत दर्ज की है। ग्राम पंचायत छकोह में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। यहां प्रधान पद के लिए अंजू शर्मा, रीता देवी और लता देवी चुनावी मैदान में थीं, जिसमें रीता देवी ने 734 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उनके मुकाबले लता देवी को 486 और अंजू शर्मा को 143 वोट मिले।

Trending Videos