सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Consignment of urea fertilizer reaches the state after a long wait; relief for farmers and orchardis

हिमाचल: लंबे इंतजार के बाद प्रदेश में पहुंची यूरिया खाद की खेप, किसानों-बागवानों के लिए राहत

विकास चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश के लिए करीब 2,790 टन यूरिया खाद जारी की गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

Himachal: Consignment of urea fertilizer reaches the state after a long wait; relief for farmers and orchardis
खाद(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश में यूरिया खाद की नई खेप पहुंच गई है। प्रदेश के लिए करीब 2,790 टन यूरिया खाद जारी की गई है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कृषि कार्यों के साथ-साथ सब्जियों और बगीचों में छिड़काव के लिए किसान लंबे समय से खाद का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए कुल 61,380 बोरी यूरिया खाद आवंटित की गई है। खाद की खेप दो स्थानों पर उतारी गई है, जहां से इसे अलग-अलग जिलों में भेजा जा रहा है।

Trending Videos

 

बताया जा रहा है कि होशियारपुर में 1,395 टन यूरिया खाद उतारी गई है। यहां से ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा और मंडी जिलों को खाद भेजी जाएगी। वहीं चंडीगढ़ में भी 1,395 टन खाद पहुंची है, जहां से शिमला, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर, सोलन, कुल्लू और सिरमौर जिलों को सप्लाई दी जाएगी। उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर के अनुसार संबंधित सहकारी सभाओं और बिक्री केंद्रों के माध्यम से खाद उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके। उन्होंने किसानों से जरूरत के अनुसार ही खाद लेने और किसी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना में जारी हुई 400 टन यूरिया खाद

ऊना जिले के लिए 400 टन यूरिया खाद भेजी गई है। खाद की खेप पहुंचने से जिले के किसानों और बागवानों को काफी राहत मिलेगी। बीते कुछ समय से खाद की कमी के चलते किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर किसानों को खाद के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed