{"_id":"6a27fe1eb9b3fd3d8207d387","slug":"departments-should-be-prepared-to-deal-with-emergencies-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178412-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसात के मौसम को लेकर मुख्य सचिव ने दिए दिशा-निर्देश, तैयारियों को लेकर ऑनलाइन समीक्षा बैठक
12 जून को टेबल टॉक ड्रिल और 15 को मॉक ड्रिल करवाई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला प्रशासन मानसून सीजन के लिए पूरी तरह सतर्क है और सभी विभागों को संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम रखा जा सके। यह बात उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कही। आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं राहत तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव, कमलेश कुमार पंत की अध्यक्षता में मंगलवार को वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक मदन लाल, अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
इसमें आगामी मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रदेशभर में की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बताया गया कि 12 जून को टेबल टॉक ड्रिल और 15 जून को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, ताकि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय एवं आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली की प्रभावशीलता का परीक्षण किया जा सके।
वहीं, विभिन्न विभागों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मानसून पूर्व तैयारियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। प्रस्तुतिकरण में विभागों की मैनपावर, उपलब्ध मशीनरी एवं आवश्यक सामग्री, सड़क संपर्क बहाली की कार्ययोजना, जल शक्ति, विद्युत एवं लोक निर्माण विभागों की तैयारियां, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के साथ समन्वय, आवश्यक वस्तुओं के भंडारण तथा अग्रिम कार्ययोजना की जानकारी दी। साथ ही संभावित चुनौतियों, संसाधनों की उपलब्धता और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।