सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Discussion on school complaints and problems

Kullu News: विद्यालयों की शिकायतों और समस्याओं पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 09 Jun 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Discussion on school complaints and problems
विज्ञापन
अटल सदन में हुई सोशल ऑडिट की जन सुनवाई

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक रहे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के 206 विद्यालयों का हाल ही में सोशल ऑडिट किया गया था। इस ऑडिट की जिला स्तरीय सार्वजनिक जनसुनवाई मंगलवार को अटल सदन कुल्लू में हुई। समग्र शिक्षा योजना के तहत आने वाले इन विद्यालयों के सोशल ऑडिट की जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के प्रदर्शन, बुनियादी ढांचे और समावेशी शिक्षा का मूल्यांकन करना रहा। जनसुनवाई में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा मुख्यातिथि रहे, जबकि उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा और गुणवत्ता एवं प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
वहीं, इसमें विद्यालयों में प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल रहे। इस दौरान विद्यालयों की शिकायतों और समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला सोशल ऑडिट समन्वयक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू अजीत बोध ने कहा कि यह सोशल ऑडिट एक स्वतंत्र तृतीय पक्ष द्वारा करवाया गया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज के साथ एक विशेष समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया था, जिसके तहत विश्वविद्यालय की टीम ने जिले के चिह्नित विद्यालयों का सोशल ऑडिट किया। कहा कि समग्र शिक्षा के तहत स्कूलों का सोशल ऑडिट केवल एक वित्तीय या कागजी निरीक्षण नहीं है, बल्कि यह समुदाय के सहयोग से चलने वाली एक पारदर्शी प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed