सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Law lessons taught to students in Bashing

Kullu News: बाशिंग में विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून का पाठ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Law lessons taught to students in Bashing
विज्ञापन
कानून से संबंधित प्रश्न पूछ हासिल की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कानूनी जागरूकता सत्र का आयोजन करवाया गया। इसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू विशाल तिवारी ने विद्यार्थियों को लीगल सर्विसेज, कानूनी अधिकारों, लाभार्थी अधिकारों, मौलिक अधिकारों तथा मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। छात्रा श्रुति ने पूछा कि रेस्क्यू किए गए बच्चों को उचित शिक्षा और देखभाल की व्यवस्था किस प्रकार उपलब्ध करवाई जाती है।
मुख्यातिथि ने दोनों प्रश्नों के उत्तर सरल एवं सहज भाषा में देते हुए बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया। सत्र में उपस्थित विद्यार्थियों ने कानूनी विषयों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। विद्यालय की प्रधानाचार्य विजेता ठाकुर ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, ताकि विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक एवं सामाजिक विषयों की भी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed