{"_id":"6a2800aa2596723a2f03d19b","slug":"prices-of-santarosa-plums-have-risen-bringing-cheer-to-orchardists-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178407-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सेंटारोजा प्लम के बढ़े दाम, बागवानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सेंटारोजा प्लम के बढ़े दाम, बागवानों के चेहरे खिले
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
150 रुपये किलो तक बिक रहा प्लम, मिल रहा बेहतर मुनाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। कुल्लू जिले में सेंटारोजा किस्म के रसीले और मीठे प्लम को इस बार बाजार में शानदार दाम मिल रहे हैं। स्थानीय मंडियों में प्लम की आवक शुरू होते ही बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। मंगलवार को भुंतर सब्जी मंडी में सेंटारोजा प्लम की बोली 110 से 150 रुपये प्रति किलो तक लगी, जिससे बागवानों में उत्साह का माहौल है।
बागवानों के अनुसार इस वर्ष प्लम की फसल पिछले साल की तुलना में कम हुई है। उत्पादन घटने के बावजूद देश की विभिन्न मंडियों में मांग अधिक रहने से फसल के बेहतर दाम मिल रहे हैं। कम आपूर्ति और बढ़ी मांग का सीधा लाभ बागवानों को मिल रहा है।
जानकारों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार प्लम के दाम करीब 25 रुपये प्रति किलो अधिक मिल रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में प्लम की मांग बढ़ने से व्यापारियों की खरीदारी भी तेज हुई है। भुंतर मंडी में उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के व्यापारी प्लम की खरीद के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
92 वर्षीय प्रगतिशील बागवान रामनाथ ठाकुर ने बताया कि अपने लंबे बागवानी जीवन में उन्होंने प्लम के इतने अच्छे दाम पहले कभी नहीं देखे। उन्होंने कहा कि मौजूदा कीमतों से बागवानों को अच्छी आय मिलने की उम्मीद जगी है।
बागवान अमित ठाकुर, चमन ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, जयचंद और अनिश ठाकुर ने बताया कि बगीचों में इस बार फसल अपेक्षाकृत कम है, लेकिन बाजार में मिल रहे बेहतर दाम उत्पादन में कमी की भरपाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि आगामी दिनों में बाजार भाव इसी तरह बने रहे तो बागवानों को अच्छा लाभ मिलेगा।
बॉक्स
प्लम के अभी अच्छे दाम मिल रहे हैं, जो बागवानों के लिए राहत की खबर है। इससे बागवानों की आर्थिकी मजबूत होगी। -प्रेम शर्मा, फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष
बॉक्स
प्लम के स्थानीय मंडियों में बहुत अच्छे दाम मिल रहे है। भुंतर सब्जी में स्माल 110, मीडियम 130 और लार्ज 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका है। -अक्षित, कुल्लू एवं लाहौल स्पीति विपणन बोर्ड के सचिव
बॉक्स
कुल्लू में प्लम का सीजन आरंभ हो गया है। सेंटारोजा किस्म के प्लम की फसल निचले इलाकों में तैयार हो गई है। मंडियों में इसकी खेत पहुंच रही है। बागवान प्लम की ग्रेडिंग कर मंडियों में भेजें, इससे अच्छी कीमत मिलेंगी। -डाॅ. राजकुमार, उपनिदेशक बागवानी विभाग कुल्लू