{"_id":"6a27fa394892f2361a090e76","slug":"the-changing-weather-has-led-to-increased-viral-and-diarrheal-outbreaks-increasing-hospital-congestion-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178392-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बदलते मौसम से बढ़ा वायरल और उल्टी-दस्त का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बदलते मौसम से बढ़ा वायरल और उल्टी-दस्त का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल का मेडिसिन वार्ड फुल; गैलरी में हो रहा उपचार, हेपेटाइटिस-ए के मामले भी बढ़े
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। वायरल और जलजनित रोगों के मामलों में बढ़ोतरी के चलते क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की मेडिसिन तथा महिला एवं पुरुष सामान्य ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
ट्रॉमा सेंटर स्थित आपातकालीन ओपीडी में भी वायरल संक्रमण, पेट दर्द, उल्टी और दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। हालात यह हैं कि मेडिसिन वार्ड के सभी बिस्तर भर चुके हैं और अतिरिक्त मरीजों का उपचार वार्ड की गैलरी में करना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मई और जून के दौरान भी सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है। असमय बारिश और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं पेयजल स्रोतों में गंदगी और पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने से जलजनित रोगों के मामले भी सामने आ रहे हैं। अस्पताल में इन दिनों उल्टी, दस्त और हेपेटाइटिस-ए के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों की लोगों को सलाह
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने बताया कि मरीजों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है। अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन और असमय बारिश के कारण वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जलजनित रोगों के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच और उपचार करवाएं। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए पानी को उबालकर या शुद्ध करके ही पिएं तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।