सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   10 boxes of liquor recovered from pickup

Mandi News: पिकअप से शराब की 10 पेटियां बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 09 Jun 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
10 boxes of liquor recovered from pickup
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना धनोटू की टीम ने बीते रविवार को नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से देसी और अंग्रेजी शराब की 10 पेटियां बरामद की हैं। मामले में आरोपी चालक ओमप्रकाश निवासी गांव भौर के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार नौलखा फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से पांच पेटियां अंग्रेजी शराब और पांच पेटियां देसी शराब संतरा मार्का बरामद की गई। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed