सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drinking water scheme has been incomplete for three years, now the patience of villagers has broken.

Mandi News: पेयजल योजना तीन साल से अधूरी, अब ग्रामीणों का सब्र का बांध टूटा

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 09 Jun 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme has been incomplete for three years, now the patience of villagers has broken.
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। निहरी के तहत पोडाकोठी और दुमटबैहली में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बनाई जा रही पेयजल योजना तीन वर्ष बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। इसके चलते कई गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए जल्द योजना पूरी न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है।

पूर्व प्रधान तुला राम सहित जनप्रतिनिधियों ने योजना के निर्माण पर लापरवाही का आरोप लगाया कि योजना तीन वर्ष से अधूरी है, जिससे दर्जनों ग्रामीण पेयजल संकट झेल रहे है। ठीहकर, पौडाकोठी, सलोस और अनुसी में अधिक दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तीन वर्ष से अधिक समय से योजना का कार्य पूरा नहीं किया है। कई स्थानों पर बिछाई गईं पाइपलाइन ही गायब है। इससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

रोहांडा के पूर्व प्रकाश चंद ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण करोड़ों रुपये की योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। विभाग ने योजना के आवंटित धन की हेराफेरी की है। पाइपलाइन अधूरी ही बिछाई गई थीं और तीन साल तक दो कर्मी भी नियुक्त किए गए थे लेकिन वर्तमान में गांव से आधी पाइपलाइन तो चोरी हो गई हैं।
आरोप लगाया कि टैंक का काम अधूरा पड़ा है। विभागीय अधिकारियों के समक्ष समस्या उठाई लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
जल जीवन मिशन के तहत योजना का कार्य वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण प्रभावित हुआ है। वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा से भी योजना को कई स्थानों पर भारी नुकसान पहुंचा था, जिससे कार्य में देरी हुई। योजना को पूरा करने और प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल सुविधा बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियंता शौर्य, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग निहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed