{"_id":"6a27cf15b9a084a1b90218bb","slug":"mandi-drug-smuggling-case-chitta-opium-recovered-after-road-accident-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सड़क हादसे के बाद खुला चिट्टा तस्करी का मामला, मंडी में युवक-युवती गिरफ्तार; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सड़क हादसे के बाद खुला चिट्टा तस्करी का मामला, मंडी में युवक-युवती गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार
मंडी जिले के बल्ह उपमंडल में सड़क दुर्घटना के बाद चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 57.79 ग्राम चिट्टा और 3.81 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने युवक और युवती को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बल्ह उपमंडल में सड़क दुर्घटना के बाद चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों को वाहन चालक और उसके साथ मौजूद युवती की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। दोनों के नशे की हालत में होने और वाहन में नशीले पदार्थ होने के संदेह पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली, जिसमें 57.79 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 3.81 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आठ जून की शाम एक वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन चालक और उसके साथ मौजूद युवती को संदिग्ध अवस्था में देखा। दोनों के व्यवहार और हालत को देखते हुए लोगों को नशीले पदार्थों की आशंका हुई। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल थाना बल्ह पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एनडीपीएस अधिनियम के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 57.79 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 3.81 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने नशे के सेवन में प्रयुक्त होने वाली अन्य संदिग्ध सामग्री भी कब्जे में ली है।
पुलिस ने वाहन चालक यशपाल निवासी तहसील बल्ह और शबनम निवासी धर्मपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना बल्ह में मुकदमा संख्या 120/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 18, 21, 25, 29 तथा धारा 281 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि बरामद नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि बरामद नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।