सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news hpsebl smart meter consumers electricity bills on mobile app and email

Mandi News: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब मोबाइल ऐप और ई-मेल पर मिलेंगे बिजली बिल

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 09 Jun 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

एचपीएसईबीएल ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल वितरण व्यवस्था में बदलाव किया है। अब बिल केवल पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेजे जाएंगे। समय पर भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटा जा सकता है।

mandi news hpsebl smart meter consumers electricity bills on mobile app and email
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अब बिजली बिल की मुद्रित प्रति नहीं मिलेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था लागू करते हुए बिलों को केवल पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।



विद्युत उपमंडल साईगलू के सहायक अभियंता ई. विनीत कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बिजली बिल अब बोर्ड के अभिलेखों में दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर ही भेजे जाएंगे। उपभोक्ता अपने बिजली बिल एचपीएसईबीएल की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप HPSEBL पर पंजीकरण कर डाउनलोड कर सकेंगे तथा ऑनलाइन भुगतान सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी अपडेट नहीं हैं, वे शीघ्र अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय में जानकारी अद्यतन करवाएं, ताकि बिल, भुगतान की अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन


ई. विनीत कुमार ने उपभोक्ताओं से लंबित बिजली बिल नियत तिथि के भीतर जमा कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के विच्छेदित किए जा सकते हैं। ऐसे मामलों में बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल करवाने के लिए 250 रुपये प्रति कनेक्शन संयोजन शुल्क अतिरिक्त जमा करवाना होगा।

उन्होंने कहा कि निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए उपभोक्ताओं का सहयोग आवश्यक है। विद्युत बोर्ड ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान करने और अपनी संपर्क जानकारी अपडेट रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed