सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Municipal Corporation action in the city, 10 street vendors seized

Mandi News: शहर में नगर निगम की कार्रवाई, 10 रेहड़ियां जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 09 Jun 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation action in the city, 10 street vendors seized
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम की टीम ने सोमवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए 10 अनाधिकृत रेहड़ियां जब्त कीं। ये रेहड़ियां पुलों, सड़कों और सार्वजनिक रास्तों पर बिना अनुमति के लगाई गई थीं, जिससे यातायात व्यवस्था और लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।

नगर निगम के पास अनाधिकृत रेहड़ियों की शिकायतें कुछ समय से आ रही थी। इन शिकायतों के आधार पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और सभी अनाधिकृत रेहड़ियों को जब्त कर नगर निगम कार्यालय ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने बताया कि संबंधित रेहड़ी संचालकों से कंपाउंडिंग फीस के अलावा अस्थायी तहबाजारी एवं सफाई शुल्क भी वसूला जाएगा। इसके बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने कहा कि शहर में अतिक्रमण और अनधिकृत रूप से रेहड़ियां लगाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति व्यवसायिक गतिविधियां न करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed