{"_id":"69b2abcbc041706a5200613c","slug":"stopping-panchayat-elections-is-an-anti-development-act-of-the-government-jairam-mandi-news-c-90-1-mnd1018-188953-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों के चुनाव रोकना सरकार का विकास विरोधी कृत्य : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों के चुनाव रोकना सरकार का विकास विरोधी कृत्य : जयराम
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, राज्य को विकास की अनदेखी कर व्यवस्था पतन की ओर ले गई कांग्रेस सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को विकास विरोधी और जनविरोधी करार दिया है। अपने गृह क्षेत्र सराज के छतरी में उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने पंचायत चुनाव समय पर संपन्न करवाए होते तो आज ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य युद्धस्तर पर चल रहे होते, लेकिन प्रदेश सरकार राहत और पुनर्निर्माण के कार्य धरातल पर उतारने में पूरी तरह विफल रही है।
जयराम ने कहा कि आज भी सड़कें मलबे से अटी पड़ी हैं। पेयजल योजनाएं तहस-नहस हैं और बिजली के खंभों तक की सुध नहीं ली गई है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से लगातार मदद मिलने के बावजूद पंचायतों में काम ठप पड़े हैं।
तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता सुख का साधन है और हम इसे सेवा का माध्यम मानते हैं। उन्होंने व्यवस्था परिवर्तन के नारे को व्यवस्था पतन का प्रतीक बताते हुए कहा कि सरकार का ध्यान केवल अपने मित्रों को के घर भरने पर है।
उन्होंने छतरी कॉलेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में स्थानीय कॉलेज और आईटीआई जैसे संस्थानों की अनदेखी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने तकनीकी शिक्षा मंत्री से फोन पर बात कर आईटीआई के खाली पड़े भवन के एक भाग में कॉलेज शिफ्ट करने की बात उठाई। ताकि असुरक्षित घोषित किए गए वर्तमान परिसर से छात्रों को राहत मिल सके।
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले छात्रों के लिए 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा करते हुए युवाओं को संघर्ष के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की और कार्यकर्ताओं के उत्साह को संगठन की असली ताकत बताया।
Trending Videos