सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water guard of Jalshakti department dies due to heart attack

Mandi News: हार्ट अटैक से जलशक्ति विभाग के वाटर गार्ड की मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
Water guard of Jalshakti department dies due to heart attack
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जलशक्ति विभाग में कार्यरत वाटर गार्ड सुनील राणा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया लेकिन कुछ घंटे बाद उनका निधन हो गया।
Trending Videos

सुनील राणा लांगणा पंचायत में जलशक्ति विभाग के तहत वाटर गार्ड के रूप में कार्यरत थे और कोढ़र गांव के निवासी थे। संयोगवश हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी अंजू देवी वार्ड पंच निर्वाचित हुई थीं। परिवार में उनकी जीत का जश्न चल रहा था लेकिन अचानक हुई इस दुखद घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांगणा पंचायत के पूर्व प्रधान चंद्रमणि ने बताया कि सोमवार को कांडापतन स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जलशक्ति विभाग उपमंडल जोगिंद्रनगर के सहायक अभियंता प्रदीप राठौर और लडभड़ोल क्षेत्र के सहायक अभियंता सूक्ष्म नाग ने सुनील राणा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed