{"_id":"6a15ac760cb7de287605969a","slug":"voting-in-dadhahu-nahan-news-c-177-1-ssml1028-179561-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पहले चरण में ददाहू में 86.77 फीसदी रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पहले चरण में ददाहू में 86.77 फीसदी रहा मतदान
विज्ञापन
ददाहू में 90 वर्षीय बुजुर्ग वोटर को कुर्सी पर उठाकर मतदान करने ले जाते परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले चरण में ददाहू में 86.77 फीसदी रहा मतदान
ददाहू पंचायत के वार्ड नंबर आठ में मतपेटी भरने से आधा घंटा बाधित रही प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। नए खुले विकास खंड ददाहू में पहले चरण का चुनाव शांति पूर्ण रूप से हुआ। पहले चरण में विकास खंड की नौ पंचायतों के 53 वार्डों में मतदान करवाया गया था, जहां 11,667 मतदाताओं में से 10,124 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 86.57 फीसदी रही, जबकि पूरे ब्लॉक में 86.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
इनमें सर्वाधिक मालगी पंचायत में 94.7 और सबसे कम छौऊ बौगर पंचायत में 80.96 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में भी भारी उत्साह दिखाई दिया। सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें मतदान केंद्र के बाहर लगना शुरु हो गई थी।
ददाहू पंचायत के वार्ड संख्या आठ में दोपहर करीब 2:30 बजे मतपेटी के भर जाने और दूसरी मत पेटी मंगवाए जाने तक मतदान करीब 25 मिनट तक प्रभावित रहा। यहां पर शाम 5:30 बजे तक मतदान जारी रहा। इस वजह से मतगणना की प्रक्रिया भी देर शाम को ही शुरू हो पाई।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर ने पहले चरण का चुनाव शांति पूर्ण ढंग से पूरा होने की बात कही। उन्होंने कहा कि ददाहू ब्लॉक की सभी नौ पंचायतों में पहले चरण का मतदान 86.77 फीसदी रहा है। इसमें सर्वाधिक मालगी पंचायत में 94.7 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने शांति पूर्ण मतदान के लिए क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया है।
-- -संवाद

Trending Videos