सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   women voters in panchayat election on 26 may

Sirmour News: वोट है हमारी ताकत, मतदान प्रक्रिया में भाग लेना जरूरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
women voters in panchayat election on 26 may
तारा देवी, 78 साल, त्रिलोकपुर। महिला मतदाता परिचर्चा।
विज्ञापन
सचित्र--



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/कालाअंब/रोनहाट(सिरमौर)। लोकतंत्र के महायज्ञ में महिला मतदाताओं ने भी मतदान रूपी आहुति डालकर मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने में अपनी भूमिका निभाई। पहले चरण के पंचायतीराज चुनावों में विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान को लेकर महिला मतदाताओं में खूब जोश देखने को मिला। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी जोश के साथ मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं। सभी मतदान केंद्रों में महिलाएं मत का प्रयोग करतीं नजर आईं।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिला मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां महिलाओं ने पूरे जोश के साथ मतदान किया।

---बाक्स

1. त्रिलोकपुर की 78 वर्षीय तारा देवी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए एक-एक वोट अमूल्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। आम आदमी के वोट से ही क्षेत्र और देश का भाग्य तय होता है। हम सभी मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर योग्य व्यक्ति को मत देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. त्रिलोकपुर की 86 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने कहा कि हमारा वोट केवल हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। हमें अपना कर्तव्य निभाते हुए मतदान प्रक्रिया में भाग अवश्य लेना चाहिए। वोट हमारा सबसे बड़ा हथियार है। क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए हमें योग्य उम्मीदवार के पक्ष में अवश्य मत डालना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos


3. ओगली की 72 वर्षीय कनीज फातिमा ने कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार कम हो, इसके लिए सुयोग्य व्यक्ति को जितवाना आवश्यक है। बहुत से लोग अभी भी वोट की अहमियत से वाकिफ नहीं हैं जो निराश करने जैसा है। लोगों को अपनी संकीर्ण भावनाओं से ऊपर उठकर वोटिंग प्रक्रिया में भाग जरूर लेना चाहिए।

4. 85 वर्षीय कृष्णी देवी ने कहा कि पहले किसी न किसी प्रत्याशी को चुनना जरूरी होता था लेकिन अब नोटा की सुविधा भी है। प्रत्याशी पसंद न होने पर नोटा दबाएं, लेकिन मतदान प्रक्रिया का हिस्सा जरूर बनें। पंचायत में बेहतर जनप्रतिनिधि आए इसके लिए क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर वोट करना चाहिए।

----संवाद

तारा देवी, 78 साल, त्रिलोकपुर। महिला मतदाता परिचर्चा।

तारा देवी, 78 साल, त्रिलोकपुर। महिला मतदाता परिचर्चा।

तारा देवी, 78 साल, त्रिलोकपुर। महिला मतदाता परिचर्चा।

तारा देवी, 78 साल, त्रिलोकपुर। महिला मतदाता परिचर्चा।

तारा देवी, 78 साल, त्रिलोकपुर। महिला मतदाता परिचर्चा।

तारा देवी, 78 साल, त्रिलोकपुर। महिला मतदाता परिचर्चा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed