{"_id":"6a26b157d7f96e09d509bce4","slug":"bighaat-bank-to-auction-properties-of-24-big-defaulters-on-june-12-solan-news-c-176-1-ssml1040-171100-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बघाट बैंक 24 बड़े डिफाल्टरों की संपत्तियां 12 जून को करेगा नीलाम, 102 करोड़ एनपीए कम करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बघाट बैंक 24 बड़े डिफाल्टरों की संपत्तियां 12 जून को करेगा नीलाम, 102 करोड़ एनपीए कम करने की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार
सोलन के बघाट बैंक ने 24 बड़े डिफाल्टरों की संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12 जून को होने वाली नीलामी में करोड़ों रुपये की जमीन और भवन शामिल हैं। बैंक का एनपीए 102 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और प्रबंधन वसूली के जरिए इसे कम करने का प्रयास कर रहा है। वहीं बैंक पर लगी कैपिंग को लेकर जुलाई में निर्णय होने की संभावना है।
बघाट बैंक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बघाट बैंक प्रबंधकों की ओर से डिफाल्टरों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसमें डिफाल्टरों की संपत्तियों को ऑक्शन कर वसूली की जा रही है। अब सहायक पंजीयक की अदालत के बाद बैंक ने कई डिफाल्टरों की संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कड़ी में 12 जून को बैंक प्रबंधक 24 डिफाल्टरों की संपत्तियां नीलाम करेगा।
Trending Videos
संपत्तियां खरीदने के लिए खरीदार 11 जून तक आवेदन कर सकेंगे। 12 जून को ऑनलाइन नीलामी होगी। जिन डिफाल्टरों की संपत्तियां नीलामी पर लगाई गई हैं, उनमें ज्यादातर बड़े डिफाल्टर शामिल हैं। उन्होंने करोड़ों का लोन बैंक से लिया है। खास बात यह है कि इसमें कई बड़े भवन भी शामिल हैं, जिन्हें बैंक ने पहले ही कब्जे में ले लिया है और अब उन भवनों को नीलाम करके रिकवरी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12 जून को सबसे ज्यादा जो लेनदारी है, उसमें देहूंघाट के एक डिफाल्टर की तीन संपत्तियां करीब 1.65 करोड़ रुपये नीलामी के लिए लगाई गई हैं। डिफाल्टर ने लोन लिया था और किस्तें नहीं भरीं। अब देनदारी करीब 1.65 करोड़ रुपये पहुंच गई हैं। अब उसकी तीनों संपत्तियां नीलाम की जाएगी। इसके अलावा बद्दी के एक बड़े कारोबारी की 3.56 करोड़ रुपये की संपत्ति भी नीलामी के लिए लगा दी गई हैं। इसमें एक भवन और एक बीघा से अधिक संपत्ति शामिल हैं। कुल मिलाकर 8 से 10 करोड़ रुपये की संपत्तियां नीलामी के लिए लगा दी गई हैं। यदि इसमें 50 फीसदी संपत्तियां भी बिक जाती हैं तो बैंक का एनपीए कम करने में मदद मिलेगी।
102 करोड़ पहुंचा एनपीए
बघाट बैंक का एनपीए करीब 102 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जब अक्तूबर 2025 में कैपिंग लगी थी तो यह 138 करोड़ रुपये था। उसके बाद बैंक के लोन की रिकवरी के साथ इसमें भी कमी आ रही है। हालांकि अभी बैंक को इसे और कम करना होगा, उसके बाद ही कैपिंग पूरी तरह से हट सकेगी। अब डिफाल्टरों की संपत्तियों को नीलामी पर लगाकर बैंक प्रबंधन लगातार इसे कम करने का प्रयास कर रहा है।
कैपिंग पर निर्णय अगले माह
बघाट बैंक में कैपिंग लगे आठ माह बीत चुके हैं। इसमें पहले मार्च तक कैपिंग लगाई गई थी। वहीं उसके बाद आरबीआई ने इसे तीन माह और बढ़ा दिया था। अब जुलाई में बैंक की कैपिंग को लेकर निर्णय लिया जाएगा। नौ माह से लोगों को पैसा नहीं मिल रहा है। केवल एक बार 10 हजार रुपये ही लोग निकाल पाए हैं। लोग अब कैपिंग हटने का इंतजार कर रहे हैं।
12 जून को 24 बड़े डिफाल्टरों की संपत्तियां नीलाम की जाएंगी। यदि संपत्तियां बिक जाती हैं तो इनसे बैंक को राहत मिलेगी। इसमें सोलन शहर में कुछ भवनों के अलावा जमीनें भी शामिल हैं। इसमें बद्दी का भी एक बड़ा डिफाल्टर है, जिसकी करीब 3.56 करोड़ रुपये में भवन व जमीन को ऑक्शन पर लगाया गया है।- राजकुमार कश्यप, प्रबंध निदेशक, बघाट बैंक सोलन