{"_id":"6a27f445a32719ca6f0914ae","slug":"jharmajri-industry-fire-baddi-loss-of-crores-property-damaged-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: झाड़माजरी के उद्योग में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान; 15 कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: झाड़माजरी के उद्योग में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान; 15 कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत से पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार
बद्दी औद्योगिक क्षेत्र के झाड़माजरी स्थित एक उद्योग में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में ऑटोमेटिक पॉलिशिंग मशीन, प्लेटिंग प्लांट, लेजर मशीन, कच्चा माल और तैयार उत्पाद जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि दमकल विभाग ने 2 करोड़ रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया।
आग लगने से हुआ नुकसान।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत झाड़माजरी में मंगलवार तड़के एक उद्योग में भीषण आग लग गई, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। आग की लपटों ने देखते ही देखते उद्योग के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के अन्य उद्योगों तक आग फैलने से रोक ली।
जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना सुबह 4:09 बजे अग्निशमन विभाग को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां और 15 कर्मचारी मात्र 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए। आग की भयावहता को देखते हुए विभाग ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। हालांकि इससे कंपनी में रखी कई मशीनें व सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के जनरल मैनेजर नीरज त्यागी ने बताया कि आग में ऑटोमेटिक पॉलिशिंग मशीन, प्लेटिंग प्लांट, लेजर मशीन, प्रिंटिंग मशीनें, टेस्टिंग उपकरण, भारी मात्रा में कच्चा माल और तैयार उत्पाद पूरी तरह से जलकर राख हो गए। उन्होंने दावा किया कि इस आग से कंपनी को लगभग 5 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हुआ है।
उधर, फायर ऑफिसर बद्दी हेम राज ने बताया कि विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आसपास के उद्योगों में आग को फैलने नहीं दिया। जिससे लगभग 2 करोड़ रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि इस भीषण अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी कर्मचारी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।