{"_id":"6a15fee601ca229204038fc6","slug":"ors-corners-will-be-set-up-in-hospitals-across-the-district-and-686-asha-workers-will-distribute-medicines-door-to-door-solan-news-c-176-1-sln1013-170223-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिलेभर के अस्पतालों में बनेंगे ओआरएस कॉर्नर, 686 आशा वर्कर घर-घर जाकर बांटेंगी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिलेभर के अस्पतालों में बनेंगे ओआरएस कॉर्नर, 686 आशा वर्कर घर-घर जाकर बांटेंगी दवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाएगी स्टॉप डायरिया कैंपेन की तैयारियां
लोगों के जल स्रोतों की होगी जांच, साफ पानी पीने को लेकर करेंगे जागरूक
स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों समेत अभिभावकों को भी दी जाएगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के सभी अस्पतालों में अब ओआरएस कॉर्नर बनाए जाएंगे। वहीं 686 आशा वर्कर लोगों के घर-घर जाकर ओआरएस व दवाएं बांटेंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने और डायरिया फैलने के समय लोगों को घर पर ही दवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्टॉप डायरिया कैंपेन चलाने की तैयारियां की जा रही है।
कैंपेन की तैयारी के लिए विभाग की ओर से सभी ब्लॉक की आशा वर्करों को उनके आसपास के घरों में ओआरएस और जिंक की दवाएं देने के लिए कहा जा रहा है। गर्मी के कारण डायरिया के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में विभाग पहले से ही सतर्क रहने और लोगों को जागरूक करने के लिए दवाएं वितरित करेगा। सभी अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर बनाए जाएंगे, जहां से लोगों को हर समय ओआरएस उपलब्ध करवाए जा सकेंगे। विभाग के कर्मचारी व आशा वर्कर मिलकर लोगों को साफ पानी पीने और कुछ भी खाने से पहले अच्छे से हाथ धोने के प्रति जागरूक करेगा। स्कूलों में आशा वर्कर और टीम मिलकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को डायरिया के प्रति जागरूक करेगी और बचाव की जानकारी देगी। वहीं स्कूलों को भी पीटीएम के दौरान भी डायरिया के प्रति जागरूक करने के लिए कहा जाएगा।
स्टॉप डायरिया कैंपेन की पहली से 15 जून तक विभाग पूरी करेगा तैयारी
स्टॉप डायरिया कैंपेन के लिए विभाग पहली से लेकर 15 जून तक तैयारियां की जाएगी। इसी के बाद यह कैंपेन जिलेभर में शुरू किया जाएगा। तैयारियों में ओआरएस कॉर्नर लगाना और घर-घर डायरिया की दवा पहुंचाने जैसे कार्य किए जाएंगे। इसके बाद लगभग एक माह तक लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
स्वास्थ्य विभाग डायरिया की बीमारी के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर रहा है। इसी के तहत स्टॉप डायरिया कैंपेन शुरू होने वाला है। जिले के सभी अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर लगाए जाएंगे। लोगों को जागरूक करने के लिए आशा वर्कर की टीम घर-घर जाकर लोगों को डायरिया फैलने और उससे बचने के बारे में जानकारी देगी। वहीं लोगों के आसपास के जलस्रोतों की भी जांच की जाएगी। विभाग लोगों को जागरूक करने की पूरी कोशिश कर रहा है।
- डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग,सोलन

Trending Videos