सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The accused who assaulted the bus staff remained unaccounted for even on the second day.

Solan News: बस कर्मियों से मारपीट करने वाले आरोपी दूसरे दिन भी नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में एचआरटीसी बस के ओवरटेक करने पर दो लोगों ने की थी मारपीट
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में एचआरटीसी बस के चालक और परिचालक के साथ हुई मारपीट मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान ढांग ऊपरली निवासी जसवंत सिंह और उसके भाई के रूप में कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, बागवानी क्षेत्र के पास एचआरटीसी बस चालक ने एक कार को ओवरटेक किया था। आरोप है कि इससे नाराज कार चालक जसवंत सिंह ने अपने भाई को भी मौके पर बुला लिया। जैसे ही बस खेड़ा से आगे पहुंची, कार सवारों ने बस को रोक लिया और चालक व परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में दोनों कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed