सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   24 newly elected members of Panchayat Samiti Una took oath of office.

Una News: पंचायत समिति ऊना के 24 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 09 Jun 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
24 newly elected members of Panchayat Samiti Una took oath of office.
विज्ञापन
ऊना। पंचायत समिति ऊना के नवनिर्वाचित 24 सदस्यों ने सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित समारोह में पद की शपथ ली। एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने कहा कि सभी सदस्य जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे तथा जिला के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देंगे। शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में पंचायत समिति वार्ड पनोह से सुशील कुमार, धमांदरी से पूनम रानी, नारी से अरुण कुमार, नंगल सलांगड़ी से बलविंदर सिंह, बसाल लोअर से महिन्द्र पाल, टक्का से रजनी देवी, बसोली से अशोक द्विवेदी, डंगोली से जय सिंह, समूरकलां से निधि शर्मा, चताड़ा से विजय सिंह, बहडाला लोअर से सुमन देवी, झूड़ोवाल से जैहली कुमारी, देहलां अपर से ज्योति देवी, देहलां लोअर से राज कुमार, बनगढ़ से प्रोमिला देवी, भटोली से प्रोमिला देवी, रायपुर सहोड़ा से हरपाल सिंह, चड़तगढ़ से अनुराधा, नंगड़ा से सर्वजीत, जनकौर से बलबीर चंद, सासन से राहुल देव, अजौली से मनदीप सिंह, मजारा से महिंदर कौर और सनोली से चरण कौर शामिल रहीं। समारोह में जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के परिजन उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed