{"_id":"6a25bc307b9729eac4093464","slug":"a-wave-of-devotion-poured-into-the-mata-chintpurni-temple-with-14000-devotees-visiting-the-temple-una-news-c-93-1-ssml1048-194337-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: माता चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 14 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: माता चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 14 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लंबी कतारों में इंतजार के बाद भक्तों ने माता रानी के दरबार में नवाया शीश
चिंतपूर्णी (ऊना)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से आए करीब 14 हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के बाजारों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भीड़ बढ़ती गई और दोपहर तक मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए और भजन-कीर्तन करते हुए दर्शन के लिए आगे बढ़ते नजर आए।
दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें दो से तीन घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ा, लेकिन दर्शन के बाद उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ।
विज्ञापन
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। गर्मी को देखते हुए कतारों में टाट और शेड लगाए गए तथा पेयजल व सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रविवार को 14 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

Trending Videos