सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Door-to-door garbage collection system will be strengthened with Rs 4.5 crore.

Una News: साढ़े चार करोड़ से मजबूत होगी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection system will be strengthened with Rs 4.5 crore.
विज्ञापन
नगर निगम ऊना की नई पहल, एक एजेंसी संभालेगी 17 वार्डों से डंपिंग साइट तक कूड़ा प्रबंधन

जसवीर ठाकुर
ऊना। नगर निगम ऊना ने शहरी क्षेत्र के 17 वार्डों में डोर टू डोर कूडा कचरा एकत्र करने के लिए नए सिरे से रूपरेखा तैयार कर दी है। जिसमें सफाई कर्मचारी डोर टू डोर हाउस होल्डर्स से कूड़ा कचरा एकत्रित करेंगे । इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए नगर निगम ऊना ने एक एजेंसी को काम सौंपने के लिए रूपरेखा तैयार की है। जिसके लिए तकरीबन साढ़े चार करोड रुपये की लागत सालाना शहर की साफ-सफाई व्यवस्था के खर्च पर आएगी।
इसमें डोर टू डोर कूड़ा कचरा एकत्रित करने के लिए लेबर सहित विभिन्न वाहनों के माध्यम से रामपुर स्थित डंपिंग साइट तक पहुंचाने की तमाम व्यवस्था का खर्चा शामिल रहेगा। खास बात यह है कि यह सारा जिम्मा इस बार नगर निगम ने एक एजेंसी के माध्यम से सौंपने की तैयारी की है और इसके लिए बाकायदा इस दिशा में अच्छा काम करने वाली एजेंसियों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 18 जून को टेक्निकल बीड की ओपनिंग होगी। डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन सर्विस की दिशा में नगर निगम ने इस बार नए सिरे से खाका तैयार किया है ताकि शहर में सफाई की व्यवस्था चकाचक हो सके और हर घर से रोजाना कूड़ा कचरा सफाई कर्मचारियों के माध्यम से एकत्रित कर डंपिंग साइड तक पहुंचाया जा सके। अब देखना यह बाकी है कि इस तमाम प्रक्रिया के बाद नगर निगम के इस प्रस्ताव के आगे इस दिशा में अच्छा कार्य करने वाली कौन सी एजेंसी अहम भूमिका निभाती है और किस तरह नगर निगम की इस पहल को नया रंग देती है। जिससे शहर के हर वार्ड में साफ सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।
विज्ञापन
Trending Videos

नगर निगम ऊना के सहायक अभियंता अंशुल राणा का कहना है कि नगर निगम के आयुक्त पृथी पाल सिंह के आदेशों के तहत डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन सर्विस को सुदृढ़ बनाने के लिए नई पहल की जा रही है। जिसमें एक ही एजेंसी के माध्यम से शहर के सभी वार्डों का डोर टू डोर कूडा कचरा एकत्रित कर विभिन्न वाहनों के माध्यम से डंपिंग साइट तक पहुंचाया जाएगा। तमाम तरह की औपचारिकता पूरी कर दी हैं, जो एजेंसी इस दिशा में अच्छा कार्य करने के लिए हामी भरेगी। उसे यह काम एक साल के लिए अवार्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed