{"_id":"6a26c59b8282634eda0a0121","slug":"five-people-from-kathua-arrested-for-attempting-to-steal-government-pipes-una-news-c-93-1-ssml1048-194499-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सरकारी पाइप चोरी करने का प्रयास, कठुआ के पांच लोग काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सरकारी पाइप चोरी करने का प्रयास, कठुआ के पांच लोग काबू
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंब (ऊना)। नैहरी (नैहरियां) में जल शक्ति विभाग के सरकारी पाइप चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। विभाग के ठेकेदार गगन कुमार ओहरी ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पांच आरोपियों को काबू किया गया है जो जम्मू-कश्मीर के कठुआ क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस को दी शिकायत ठेकेदार ने कहा कि उन्हें विभाग द्वारा क्षेत्र में पाइप बिछाने का काम आवंटित किया था और विभाग ने नैहरी गांव में सड़क के किनारे दो सौ एमएम व्यास वाले जीआई पाइप रखवाए थे। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह ने ठेकेदार को फोन पर सूचना दी कि कुछ लोग एक गाड़ी में इन सरकारी पाइपों को लोड कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी और वहां मौजूद लोगों को रोक लिया। इस दौरान गाड़ी का अज्ञात चालक मौके से भाग गया लेकिन स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद अन्य पांच व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद सलीम, फरीद अहमद, अब्दुल गनी, तौफीक उमर और मोहम्मद अयाज के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के कठुआ क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे है। आरोपियों ने गाड़ी संख्या एचआर-64ए-4823 में विभाग के पंद्रह पाइप लोड कर लिए थे। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत के आधार पर गाड़ी चालक और पकड़े गए पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos