{"_id":"69147d1896c373edff0cccec","slug":"illegal-mining-is-taking-place-under-political-patronage-bjp-submitted-a-memorandum-to-the-administration-una-news-c-93-1-una1002-171838-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राजनीतिक संरक्षण से हो रहा अवैध खनन, भाजपा ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: राजनीतिक संरक्षण से हो रहा अवैध खनन, भाजपा ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ती बोले -माफिया से जुड़े लोगों की संपत्तियों की ईडी से करवाई जाए जांच
अवैध धंधे नहीं रुके तो ऊना भाजपा जनता के सहयोग से करेगी बड़ा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में माफिया राज को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि जब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है, तब से पूरे प्रदेश में माफिया राज व्यापक रूप से फैल चुका है। सरकारी तंत्र पूरी तरह पंगु बन गया है, जबकि ऊना विधानसभा क्षेत्र में तो माफिया गतिविधियां अपने चरम पर हैं।
इसी संदर्भ में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त ऊना जतिन लाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राजनीतिक संरक्षण के चलते बढ़ रहे अवैध खनन और गुंडागर्दी पर तुरंत प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में माफिया से जुड़े लोगों की संपत्तियों की जांच ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से करवाई जानी चाहिए। वहीं, जिले में लगातार बढ़ रही जानलेवा वारदातों की सीबीआई जांच भी आवश्यक है। चेतावनी दी कि यदि अवैध खनन और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो भाजपा जनता के सहयोग से एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के चलते ऊना क्षेत्र माफिया का अड्डा बन चुका है। 2012 से 2017 के बीच भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रेत और चिट्टा (ड्रग्स) माफिया को सरकारी संरक्षण प्राप्त था, जिसके चलते यह कारोबार खूब फला-फूला था।
उन्होंने दावा किया कि ऊना में अवैध खनन ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऊना का हर नागरिक जानता है कि अब यह खनन कौन करवा रहा है और कौन इस माफिया से संरक्षण के बदले हिस्सा वसूल रहा है। स्वां नदी पर झलेड़ा पुल से लेकर संतोषगढ़ तक किसी भी स्थान पर वैध माइनिंग लीज नहीं है, क्योंकि इन्हें भाजपा सरकार के समय में रद्द कर दिया गया था। इसके बावजूद, कांग्रेसी नेताओं के संरक्षण में स्वां नदी में जेसीबी और पोकलेन मशीनों से खुलेआम अवैध खनन हो रहा है।हाल ही में फतेहपुर नंगड़ा में प्रशासन की ओर से पकड़े टिपर, जेसीबी और पोकलेन मशीनें कांग्रेस से जुड़े लोगों की हैं। उन्होंने प्रशासन से इन मशीनों से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। कहा कि अवैध धंधे नहीं रुके तो ऊना भाजपा जनता के सहयोग से बड़ा आंदोलन करेगी।
Trending Videos