सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Joginder Bindra became the district president of the CAPF executive committee.

Una News: जोगिंद्र बिंद्रा बने सीएपीएफ की कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 09 Jun 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
Joginder Bindra became the district president of the CAPF executive committee.
विज्ञापन
थानाकलां(ऊना)। झलेड़ा में आयोजित बैठक के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। नई कार्यकारिणी में जोगिंद्र बिंद्रा को जिला अध्यक्ष, श्रवण सिंह को मुख्य सचिव तथा शिव मोहन सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं राकेश कुमार और अशोक कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के सदस्य के रूप में नरिंद्र सिंह, राम मूर्ति, रमन कुमार तथा गुरचैन सिंह को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त सुरिंद्र कुमार शर्मा को मुख्य संरक्षक, मनोहर लाल को संरक्षक, एनके शर्मा को मुख्य सलाहकार, सुनील शारदा को मीडिया समन्वयक तथा कृष्ण पाल शर्मा को मीडिया प्रवक्ता एवं सचिव नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed