सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Newly elected members of Panchayat Samiti Haroli took oath.

Una News: पंचायत समिति हरोली के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 09 Jun 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
Newly elected members of Panchayat Samiti Haroli took oath.
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। पंचायत समिति हरोली के नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ से पहले सभी सदस्य प्रों राम कुमार के नेतृत्व में इकट्ठे होकर एसडीएम ऑफिस पहुंचे। प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली में पिछली बार भी भाजपा सदस्यों को पूर्ण बहुमत मिला था व इस बार भी भाजपा समर्थित सदस्यों को पूर्ण बहुमत मिला है। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई है। बीडीसी सदस्यों में खड्ड से राकेश कुमार, भदसाली से रमेश चंद्र, लोअर बढ़ेडा से तृप्ता शर्मा, बढ़ेडा कांगड़ से रमा ठाकुर, सेंसोवाल से नरदेव सिंह, बालीवाल से लखविंदर सिंह, हरोली से गोल्डी कोंडल, पालकवाह कर्मपुर चंदपुर से शालू ठाकुर, ललड़ी से रेखा देवी, नंगल खुर्द से किरण देवी, बीटन से सुनील बीटन, हीरा थड़ा से वंदना देवी, पुबोवाल हलेड़ा बिलना से सतनाम सिंह ने एसडीएम कार्यालय में पद व गोपनीयता की शपथ ली।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed