सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The election of the President and Vice President will be held on June 10 in Amb.

Una News: अंब में 10 जून को होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 09 Jun 2026 07:12 AM IST
विज्ञापन
The election of the President and Vice President will be held on June 10 in Amb.
विज्ञापन
अंब(ऊना)। नगर पंचायत अंब में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 10 जून को किया जाएगा। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय अंब ने अधिसूचना जारी कर नगर पंचायत अंब में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। यह चुनाव प्रक्रिया आगामी 10 जून 2026, दिन बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे बचत भवन अंब में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में सभी निर्वाचित पार्षदों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। यह चुनाव हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम और नियमों के तहत करवाया जाएगा। इसके अलावा नगर पंचायत सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी निर्वाचित सदस्यों को बैठक से कम से कम 24 घंटे पहले सूचना पहुंचाना सुनिश्चित करें और उसकी पुष्टि भी प्रशासन को दें।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed