सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The role of the police and cyber cell in the Prachi murder case is commendable: Balveer

प्राची हत्याकांड में पुलिस और साइबर सेल की भूमिका सराहनीय : बलवीर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 09 Jun 2026 07:02 AM IST
विज्ञापन
The role of the police and cyber cell in the Prachi murder case is commendable: Balveer
विज्ञापन
अंब(ऊना)। अंब के बहुचर्चित प्राची हत्याकांड में जिला न्यायालय द्वारा दोषी को उम्रकैद और भारी जुर्माने की सजा सुनाए जाने के ऐतिहासिक फैसले का चौतरफा स्वागत हो रहा है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक बलवीर सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर अदालत के इस निर्णय को न्याय की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पीड़ित परिवार का ढांढस बढे़गा और समाज में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। पूर्व विधायक बलवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि प्राची हत्याकांड जैसे संगीन और दिल दहला देने वाले मामलों में अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिलना बेहद लाजमी था। ऐसे फैसलों से न्याय प्रणाली पर जनता का विश्वास और मजबूत होता है। बलवीर सिंह ने कहा कि मामले की तहकीकात करने के लिए स्थानीय पुलिस और साइबर सेल ने जिस तत्परता और मुस्तैदी के साथ काम किया, वह काबिल- ए-तारीफ है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed