सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allegations of the Deputy Chief Minister being sidelined at the Navi Mumbai airport event; CM Fadnavis orders

Maharashtra: नवी मुंबई एयरपोर्ट कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की अनदेखी के आरोप,CM फडणवीस ने दिया जांच के आदेश

पीटीआई, मुंबई Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 09 Jun 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार को आमंत्रित नहीं किए जाने पर शिवसेना मंत्रियों ने नाराजगी जताई। इस मामले में मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। 

Allegations of the Deputy Chief Minister being sidelined at the Navi Mumbai airport event; CM Fadnavis orders
एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवसेना के मंत्रियों ने मंगलवार को असंतोष व्यक्त किया। दरअसल, मंत्रियों का आरोप हैं कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के में हुए उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया है। यह जानकारी सूत्रों के अनुसार हैं। 

मुख्यमंत्री ने जांच का दिया आदेश
सूत्रों के अनुसार, शिवसेना के मंत्री संजय शिरसात, शंभूराज देसाई और प्रताप सरनाइक ने मंत्रिमंडल की बैठक शुरू होते ही इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने आगे बताया कि फडणवीस ने कहा कि जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि शिंदे और पवार को आमंत्रित नहीं किया गया था और उन्होंने जांच के आदेश दिए। बता दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 20 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह दिन हिंदवी स्वराज की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है और प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नेता डीबी पाटिल के नाम पर नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करती रहेगी। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed