Seat Ka Samikaran: 35 साल से एक ही चेहरे पर 'प्रेम' बरसा रही यहां की जनता, ऐसा है गया टाउन का चुनावी इतिहास
बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात गया टाउन सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में भाजपा के प्रेम कुमार विधायक हैं।
विस्तार
बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच बिहार में चुनाव से पहले ही सियासी हलचल देखने को मिल रही है। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज गया टाउन सीट की बात करेंगे। इस सीट पिछले आठ चुनाव से भाजपा के प्रेम कुमार को जीत मिल रही है।
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला गया भी है। गया जिला चार अनुमंडल और 24 ब्लॉक में बंटा है। जिले में दस विधानसभा सीटें हैं। इनमें गरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोधगया (एससी) ,गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज शामिल हैं। आज सीट का समीकरण में गया टाउन सीट की बात करेंगे। यह सीट 1952 में अस्तित्व में आई थी।
1952: कांग्रेस को मिली जीत
- 1952 के चुनाव में गया टाउन सीट से कांग्रेस के केशो प्रसाद को जीत मिली। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार पारस नाथ सिंह को 9,363 वोट से हराया। केशो प्रसाद को 10,835 वोट मिले। वहीं, पारस नाथ को 1,472 वोट मिले।
- 1957 के चुनाव में कांग्रेस के सरदार मोहम्मद लतीफुर रहमान को 4,156 वोट से जीत मिली। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार श्याम भिरथवार दूसरे नंबर पर रहे। सरदार मोह्म्मद को कुल 9,299 वोट मिले। वहीं, श्याम भिरथवार को 5,143 वोट मिले।
1962: निर्दलीय उम्मीदवार को मिली जीत
1962 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार श्याम भिरथवार को जीत मिली। उन्होंने तत्कालीन विधायक सरदार मोहम्मद को 2,883 वोट से हरा दिया। श्याम भिरथवार को कुल 17,145 वोट मिले। वहीं, सरदार मोहम्मद को 14,262 वोट मिले।

1967: जनसंघ को मिली जीत
- 1967 के चुनाव में जनसंघ के गोपाल मिश्र को जीत मिली। इस चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार सरदार मोहम्मद लतीफुर रहमान को 5,281 वोट से हराया। गोपाल मिश्र को कुल 13,746 वोट मिले। वहीं, लतीफुर रहमान को कुल 8,465 वोट मिले।
- 1969 के चुनाव में गोपाल मिश्र गया से दोबारा विधायक बने। उन्होंने इस चुनाव में 4,944 वोट से जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस के राय बागेश्वरी प्रसाद दूसरे नंबर पर रहे। गोपाल मिश्र को कुल 18,217 और राय बागेश्वरी को 13,273 वोट मिले।
1972: कांग्रेस की वापसी
1972 के चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर 15 साल बाद वापसी की। इस चुनाव में कांग्रेस के युगल किशोर प्रसाद ने 12,054 वोट से जीत मिली। युगल किशोर प्रसाद को कुल 25,842 वोट मिले। वहीं, गोपाल मिश्र को 13,788 वोट से संतोष करना पड़ा।
1977: सुशीला सहाय को मिली जीत
1977 के चुनाव में जनता पार्टी की सुशीला सहाय को 8,268 वोट से जीत हासिल की। सुशीला सहाय को कुल 27,737 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के युगल किशोर प्रसाद को 19,469 वोट मिले।

1980: कांग्रेस को मिली जीत
- 1980 के चुनाव में कांग्रेस (आई) के जय कुमार पालित को जीत मिली। उन्होंने भाकपा के शकील अहमद खान को 3,111 वोट से हराया। जय कुमार पालित को 18,530 और शकील अहमद को 15,419 वोट मिले।
- 1985 के चुनाव में कांग्रेस जय कुमार पालित दोबारा गया टाउन से विधायक चुने गए। इस चुनाव में जयकुमार पालित को 34,450 वोट मिले। वहीं, शकील अहमद खान को 26,180 वोट मिले।
1990: प्रेम कुमार का गढ़ बना गया टाउन
1990 के चुनाव में भाजपा को गया टाउन सीट से पहली बार जीत मिली। इसके बाद से लगातार भाजपा के प्रेम कुमार गया टाउन से जीतते आ रहे हैं। उन्होंने 1990 के चुनाव में भकापा के शकील अहमद को 4,960 वोट से हराया। प्रेम कुमार को 27,816 वोट मिले। वहीं, शकील अहमद को 22,856 वोट मिले।
- 1995 के चुनाव में भाजपा के प्रेम कुमार ने भाकपा के मसूद मंजर को 7,111 वोट से हराया। प्रेम कुमार को 33,705 वोट मिले। मसूद मंजर को 26,594 वोट मिले।
- 2000 के चुनाव में भाजपा के प्रेम कुमार ने भाकपा के मसूद मंजर को 4,059 वोट से हराया। इस चुनाव में प्रेम कुमार को 37,264 वोट मिली। मसूद मंजर को 33,205 वोट मिले।
- 2005 में बिहार में दो बार चुनाव हुए। दोनों चुनाव में भाजपा के प्रेम कुमार को जीत मिली। फरवरी 2005 के चुनाव में प्रेम कुमार ने भाकपा के मसूद मंजर को 20,587 वोट से हराया। इस चुनाव में प्रेम कुमार को 42,967 वोट मिले। वहीं, मसूद मंजर को 22,380 वोट मिले।
- अक्तूबर 2005 के चुनाव में प्रेम कुमार ने कांग्रेस के संजय सहाय को 24,891 वोट मिले। प्रेम कुमार को 48,299 वोट मिले थे। वहीं, संजय सहाय को 23,208 वोट मिले।
- 2010 के विधानसभा चुनाव में गया टाउन सीट से भाजपा के प्रेम कुमार को 28,417 वोट से जीत मिली। इस चुनाव में भाकपा के जलान उद्दीन अंसारी दूसरे नंबर पर रहे। प्रेम कुमार को कुल 55,618 और जलान उद्दीन अंसारी को 27,201 वोट मिले।
- 2015 के चुनाव में भाजपा के प्रेम कुमार ने कांग्रेस के प्रिया रंजन को 22,789 वोट से मात दिया । इस चुनाव में प्रेम कुमार को 66,891 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के प्रिया रंजन को 44,102 वोट मिले।
- 2020 के चुनाव में गया टाउन से भाजपा के प्रेम कुमार को जीत मिली। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के अखौरी ओंकार नाथ 11,898 वोट से हराया। इस चुनाव में प्रेम कुमार को 66,932 वोट मिले। वहीं, अखौरी ओंकार को 55,034 वोट मिले। प्रेम कुमार नतीश सरकार में कृषि मंत्रालय भी संभाल चुके हैं।

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें
- Seat ka Samikaran: नरकटिया में जदयू-राजद के बीच है सीधी लड़ाई, ऐसा है इसका चुनावी इतिहास
- Seat Ka Samikaran: एक चेहरे को बेलागंज ने आठ बार चुना और किसी को नहीं दिया दूसरा मौका, ऐसा है चुनावी इतिहास
- Seat Ka Samikaran: पिछले चुनाव में इस सीट पर अनिल ने लगाई मांझी की 'नैया' पार, ऐसा है टिकारी का इतिहास
- Seat Ka Samikaran: पिछले तीन चुनाव में तीन अलग चेहरे पिपरा से जीतकर पहुंचे विधानसभा, ऐसा है इसका चुनावी इतिहास
- Seat Ka Samikaran: इस सीट पर चार दशक से है एक परिवार का दबदबा, ऐसा है मधुबन का चुनावी इतिहास