सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CMR-Exalogic Case Former Kerala CM daughter in ED crosshairs Veena Vijayan summoned for questioning

CMRL-Exalogic Case: ED के निशाने पर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 09 Jun 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

ईडी की तरफ से केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस के भुगतान से जुडे़ अनियमितताओं के मामले में समन भेजा गया है। पढ़ें, क्या है पूरा मामला...

CMR-Exalogic Case Former Kerala CM daughter in ED crosshairs Veena Vijayan summoned for questioning
पिनाराई विजयन, केरल के मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से जुड़ी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को किए गए भुगतानों से जुड़ा हुआ है।


वीणा के साथ आठ अधिकारियों को भी समन
हाल ही में कोच्चि में ईडी के शीर्ष अधिकारियों की हाई-लेवल मीटिंग हुई। इस बैठक के ठीक बाद केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीणा विजयन को ईडी ने समन भेजकर तलब कर लिया है। वीणा विजयन के साथ ही सीएमआरएल के आठ और अधिकारियों को पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशन्स में हुई वित्तीय अनियमितताओं के चलते वीणा विजयन को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के निदेशक ने अधिकारियों को दिया निर्देश
कोच्चि में हाल ही में हुई उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक में ईडी के निदेशक राहुल नवीन ने जांच कर रहे अधिकारियों को मामले में तेजी लाने का निर्देश दिया है। यह निर्देश तब आया जब हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस मामले में हो रही कार्यवाही को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी है। डिवीजन बेंच की अनुमति के बाद ईडी ने 242 फ्रीज किए बैंक खातों में जमा किए गए 18.36 करोड़ रुपये जब्त करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। इन खातों में एक खाता वीणा विजयन से भी जुड़ा बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बैंक लॉकर्स भी खंगाल सकती है ईडी
निर्णायक प्राधिकरण की मंजूरी मिल जाने के बाद आगे आने वाले समय में अन्य खातों, जिनमें एचडीएफसी बैंक के खाते भी शामिल हैं, में मौजूद फंड्स भी जब्ती के दायरे में आ सकते हैं। इसके साथ ही एजेंसी हालिया छापों के दौरान जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और बैंकिंग रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पूछताछ से पहले एजेंसी वीणा विजयन के बैंक लॉकरों की भी तलाशी ले सकती है।

ये भी पढ़ें: 'TMC चोरों-दुष्कर्मियों की पार्टी': सुखेंदु शेखर रॉय बोले- आरजी कर कांड के बाद पार्टी छोड़ने का मन बना चुके थे

वीणा विजयन पर क्या हैं आरोप?
इस पूरे मामले का केंद्र सीआरएमएल की ओर से वीणा विजयन से जुड़ी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशन्स को किए गए ऐसी सेवाओं के लिए भुगतान से है, जो कथित तौर पर कभी दी ही नहीं गई हैं। इसी सिलसिले में कोच्चि में कंपनी कानून से जुड़े मामलों को देखने वाली अदालत ने निर्देश दिया है कि एसएफआईओ चार्जशीट के अहम दस्तावेज एजेंसी को सौंपे जाएं। इससे एजेंसी को मामले की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि एजेंसी को कुल 134 दस्तावेज सौंपे जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये 54 वॉल्यूम में हैं और इनमें कॉन्ट्रैक्ट, बैंक स्टेटमेंट और इनकम टैक्स रिकॉर्ड जैसे अहम दस्तावेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed