सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   continue to forward on the path of service governance prosperity said PM Modi on the completion of 12 years.

PM Modi: ‘सेवा, सुशासन और समृद्धि के पथ पर निरंतर बढ़ते रहेंगे’, 12 वर्ष पूरे होने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 09 Jun 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 साल पूरे होने पर जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के रहे। हम ऐसे ही सेवा,सुशासन और समृद्धि के पथ पर निरंतर बढ़ते रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर

continue to forward on the path of service governance prosperity said PM Modi on the completion of 12 years.
मोदी सरकार के 12 साल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में अपनी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर काम किया है, जिसकी वजह से भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है। 

प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'हमारी सरकार के पिछले 12 साल भरोसे, विकास और जन-कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ हमने अपने युवाओं, महिलाओं और किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सेवा, सुशासन और समृद्धि के इस रास्ते पर लगातार आगे बढ़ते रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने गिनाई उपलब्धियां
प्रधानमंत्री ने नौ प्रमुख क्षेत्रों गरीब कल्याण, नारी शक्ति, राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य, राष्ट्र प्रथम, किसान कल्याण, मिडिल क्लास और विरासत और विकास के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 81 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा 4 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवास, 10.5 करोड़ से ज्यादा उज्ज्वला गैस कनेक्शन और 12 करोड़ शौचालयों के निर्माण से करोड़ों परिवारों का जीवन आसान हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos



नारी सशक्तीकरण पर रहा जोर
नारी सशक्तीकरण को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि 32 करोड़ से अधिक महिलाओं के जन-धन खाते खोले गए हैं। महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन का अवसर मिला है। 3 करोड़ से अधिक महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं। वहीं, 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 10 करोड़ ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं।

26 शहरों में मेट्रो नेटवर्क विकसित
राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास को ऐतिहासिक बताया। देश के 26 शहरों में 1,100 किलोमीटर से अधिक का मेट्रो नेटवर्क विकसित किया गया है। वर्तमान में 164 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। अटल सेतु, सुदर्शन सेतु, चिनाब रेल ब्रिज, बोगीबील ब्रिज और पंबन समुद्री पुल जैसे बड़े परियोजनाओं का निर्माण भी इसी अवधि में हुआ। देश में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 164 तक पहुंच गई है।

युवाओं के लिए लगभग दो करोड़ लोगों को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं, मुद्रा योजना के तहत 40 लाख करोड़ रुपए से अधिक के कर्ज वितरित किए गए हैं। देश में 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप और 10 हजार से अधिक अटल टिंकरिंग लैब नवाचार को नई दिशा दे रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार का लाभ दिया जा रहा है।  इसके साथ ही 19 हजार से अधिक जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


प्रधानमंत्री ने किसान कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, मध्यम वर्ग को कर राहत और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल महालोक और केदारनाथ धाम के पुनर्विकास जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक विरासत और विकास के समन्वय का प्रतीक हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed