सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Minister Lists Achievements; Learn How India's Foreign Policy Has Changed in 10 Points

मोदी सरकार के 12 साल: विदेश मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, 10 बिंदुओं में जानें कितनी बदली भारत की विदेशी नीति

पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 09 Jun 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
सार

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उपलब्धियां गिनाई। आईए 10 बिंदुओं में इसे जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

External Affairs Minister Lists Achievements; Learn How India's Foreign Policy Has Changed in 10 Points
एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विदेश मंत्रालय की उपलब्धियों को बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 12 साल में विदेश मंत्रालय और भारत की विदेश नीति में कई जरूरी बदलाव हुए हैं। इसमें पासपोर्ट प्रक्रिया को आसान करना और विदेशों में रहने वाले भारतीयों की मदद करना शामिल हैं। 

विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा,’ 12 साल पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। पिछले 12 साल में , विदेश मंत्रालय और भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


आईए 10 बिंदुओं में जानते हैं कि पिछले 12 वर्षों में भारत की विदेशी नीति कितनी बदली हैं? 

  1.  आम नागरिक के लिए पासपोर्ट जारी करना और दस्तावेजों का सत्यापन करना आसान बनाया गया है।

  2.  खुले दूतावासों के माध्यम से विदेशों में रहने वाले भारतीयों को पूरा समर्थन दिया गया है। इसके साथ ही भारतीय समुदाय कल्याण कोष का उपयोग बढ़ाया गया है। 

    विज्ञापन
    Trending Videos
  3.  शिकायत निवारण और प्रतिक्रिया के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं।

  4.  निकासी सहित संकट की स्थितियों में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दी गई है। यूक्रेन, इस्राइल, अफगानिस्तान और सूडान इसके कुछ उदाहरण हैं।

  5.  भारतीयों को वैश्विक कार्यस्थलों तक पहुंचने और वैश्विक कार्यबल का हिस्सा बनने में सुविधा दी की गई है। अब तक 21 गतिशीलता साझेदारियां स्थापित की गई हैं।

  6.  भारतीय व्यवसायों को विदेशों में बाजार तक पहुंच बनाने और निर्यात बढ़ाने में सहायता की गई है। 

  7.  विकास परियोजनाओं के माध्यम से भारतीय उत्पादों और सेवाओं को नए बाजारों में प्रवेश करने में सक्षम बनाया गया है।

  8.  विदेशों में भारतीय छात्रों के लिए कल्याणकारी उपाय शुरू किए गए हैं।

  9. भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया गया है। इसके साथ ही अन्य देशों में हमारी विरासत और परंपराओं के प्रति सराहना को बढ़ाया गया है। 

  10. विदेशों में रहने और जाने वाले भारतीयों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 44 दूतावास और वाणिज्य दूतावास खोले गए हैं। इसके लिए भारतीय कूटनीति राष्ट्र के लिए चौबीसों घंटे काम करती है। आज भारतीय अधिक आत्मविश्वास और गौरव की भावना के साथ विदेश यात्रा करते हैं। 

    इसके साथ ही मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केंद्र में अपनी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के सशक्तीकरण के लिए  काम किया है। 

     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed