झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान करीब 39 किलोग्राम चांदी के आभूषण और एक चांदी की ईंट बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज ने कहा कि 38.830 किलोग्राम वजन के गहने और चांदी की ईंट की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। एक एसयूवी में छत्तीसगढ़ से ओडिशा के रास्ते रांची में सामान की तस्करी की जा रही थी, जब पुलिस ने इसे राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर तारगा महरोली में रोका।
डॉ शम्स तबरेज ने कहा कि वाहन में सवार दो लोगों ने कोशिश की लेकिन मंगलवार रात को उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार के किए गए दोनों व्यक्तियों ने कबूल किया कि वे चांदी के आभूषण चुराकर उनकी तस्करी करते थे।
विस्तार