राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुक्रवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध से प्रभावी तरीके से लड़ने के लिए कड़े कानून की जरूरत है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इस बात की नितांत आवश्यकता है कि बुनियादी ऑनलाइन व्यवहार और साइबर अपराध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाई जाए। एक वेबिनार में रेखा शर्मा ने कहा कि साइबर अपराध रोकने की जिम्मेदारी अनिवार्य रूप से सोशल मीडिया पर डाली जाए। कड़े कानून के लिए सूचना प्रौद्योगिकी कानून 2000 में बदलाव की जरूरत है।