{"_id":"69165f5f51cb4c7dab08ab95","slug":"north-india-weather-update-himachal-kashmir-cold-wave-rajasthan-bengal-weather-in-hindi-2025-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: हिमाचल और कश्मीर में जमने लगी धरती, राजस्थान-बंगाल में भी पारा सामान्य से नीचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: हिमाचल और कश्मीर में जमने लगी धरती, राजस्थान-बंगाल में भी पारा सामान्य से नीचे
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/श्रीनगर/जयपुर/कोलकाता
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 14 Nov 2025 04:20 AM IST
सार
North India Winter Update: उत्तर भारत में सर्दी ने इस हफ्ते रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी दी है। नवंबर के अंत से दिसंबर की शुरुआत तक उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जबकि राजस्थान और पश्चिम बंगाल में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंडक बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के मध्य से दिसंबर के आरंभ तक उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति और तीव्र हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में ठंड ने पहाड़ों और घाटियों दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई, जहां तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कीलोंग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.3 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस 3.1 डिग्री और कल्पा में माइनस 0.4 डिग्री रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में पानी की पाइपें जम गई हैं और सुबह के समय बर्फीली हवाओं से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी पारा सामान्य से दो से पांच डिग्री नीचे रहा। शिमला और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8.2 और 8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, एक अक्तूबर से 13 नवंबर के बीच प्रदेश में सामान्य से 113 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
Trending Videos

श्रीनगर में माइनस 2.1 डिग्री
श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जहां पारा माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। लगभग सभी इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। काजीकुंड में पारा माइनस 1.5 डिग्री और उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में माइनस 2.2 डिग्री तक गिर गया। केवल दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान 1.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है, हालांकि 16 नवंबर को ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश की संभावना है।
राजस्थान में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, मौसम रहेगा शुष्क
राजस्थान में फिलहाल बारिश नहीं हो रही, लेकिन ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया है। बीते 24 घंटे में अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सीकर जिले के फतेहपुर में पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम है और आने वाले हफ्ते भर मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना जताई गई है।

बंगाल में भी गिरा तापमान दार्जिलिंग सबसे दिन ठंडा
पश्चिम बंगाल में भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे रहेगा। बारिश या घने कोहरे की संभावना नहीं है। दार्जिलिंग में बृहस्पतिवार को सबसे कम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोलकाता में पारा 17.1 डिग्री तक गिर गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा।
लाहौल-स्पीति के ताबो में सीजन की सबसे सर्द रात
हिमाचल प्रदेश में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। लाहौल-स्पीति के ताबो में बुधवार रात सीजन की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के चार स्थानों का तापमान माइनस में पहुंच गया है, जबकि सात जिलों के 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार को दिनभर खिली धूप ने ठंड से कुछ राहत दी, लेकिन सुबह और शाम के समय मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो गया है, जबकि मैदानों और घाटी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने लगा है। ऊना में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।