India-Kuwait: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर शेख से की बात, पश्चिम एशिया तनाव पर हुई चर्चा
India-Kuwait: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख से फोन पर बात की। दोनों नेताओं नेे पश्चिम एशिया में जारी संकट पर चर्चा की है। पूरी खबर पढ़ें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलती सुरक्षा स्थिति पर विचार-विमर्श किया।
तनाव कम करने पर दिया जोर
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने तनाव बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई। प्रधानमंत्री ने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कुवैत में रहने वाले विशाल भारतीय समुदाय की निरंतर भलाई और सुरक्षा पर व्यक्तिगत ध्यान देने के लिए महामहिम अमीर को धन्यवाद दिया।
ईरान-इस्राइल के बीच फिलहाल युद्धविराम जारी है। सोमवार को ईरान की सेना ने इस्राइल पर हमले रोकने की घोषणा की थी। यह दोनों देशों के बीच कई दिनों से जारी तनाव के बाद स्थिति को शांत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा। हालांकि इसके बावजूद लगातार दोनों देश एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं।
ट्रंप ने क्या दावा क्या?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस्राइल और ईरान ने फिलहाल कुछ समय तक एक-दूसरे पर हमला नहीं करने पर सहमति जताई है। न्यूयॉर्क में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने उनके जरिए तनाव कम करने पर हामी भरी है। उन्होंने बताया कि ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और अगले दो-तीन दिनों में बड़ा फैसला हो सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक तेहरान के साथ अंतिम समझौता नहीं हो जाता। उनके मुताबिक समझौता होते ही समुद्री रास्ता तुरंत खोल दिया जाएगा।