AIADMK के चार विधायकों पर गिरेगी गाज?: अयोग्य घोषित करने की कार्रवाई शुरू, बागी होकर की थी CM विजय की मदद
तमिलनाडु में विपक्षी दल एआईएडीएमके के चार विधायकों पर दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। इन विधायकों ने पार्टी के निर्देशों के विपरीत जाकर अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सत्तारूढ़ टीवीके सरकार का समर्थन किया था। बाद में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर टीवीके का साथ भी स्वीकार कर लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने उनके खिलाफ अयोग्यता संबंधी याचिकाओं पर प्रक्रिया शुरू करने की पुष्टि की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी व्हिप के उल्लंघन और दलबदल गतिविधियों के कारण एआईएडीएमके के चार विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू की है। विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने कहा, "एआईएडीएमके की ओर से चारों विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं के संबंध में कार्रवाई शुरू की जा रही है।"
ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'आपने देश की जनता के लिए क्या किया?' मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर संजय राउत ने पूछे सवाल
विश्वास मत के दौरान बगावत में शामिल थे विधायक
टीवीके सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान एआईएडीएमके 25 बागी विधायकों के गुट ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का समर्थन किया था। एआईएडीएमके के मुख्य सचेतक की ओर से जारी व्हिप के अनुसार प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करना अनिवार्य था।
#WATCH | Tamil Nadu | Inquiry begins into disqualification petitions against four AIADMK MLAs, including Isakki Subbiah and Maragatham Kumaravel, for not following the whip of the party during the no-confidence motion faced by TVK govt on May 13
— ANI (@ANI) June 9, 2026
Assembly Speaker JCD Prabhakar… pic.twitter.com/ozGMpXii0P
गौरतलब है कि बागी विधायकों के गुट में से चार ने इस्तीफा देकर टीवीके का दामन थाम लिया था। हालांकि बाद में बागी गुट ने महासचिव पलानीस्वामी से सुलह कर ली थी। हालांकि, इसके बाद से ही एआईएडीएमके के कई पदाधिकारी पार्टी छोड़कर टीवीके में शामिल हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: PM Modi: पीएम मोदी NDA के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, कैबिनेट फेरबदल और परिसीमन बिल पर बढ़ीं अटकलें
कार्रवाई से बचने के लिए इस्तीफे का खेल
अयोग्यता की कार्यवाही से बचने के लिए इन चारों विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और बाद में सत्तारूढ़ टीवीके पार्टी में शामिल हो गए। वहीं, एआईएडीएमके के महासचिव पलानीस्वामी द्वारा माफी का अनुरोध स्वीकार किए जाने के बाद, स्पीकर जेसीडी प्रभाकर ने शेष 21 बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है।