Extortion: कोर्ट में TMC नेता सब्यसाची दत्ता की पेशी; अदालत ले जाते समय प्रदर्शनकारियों ने फेंके टमाटर और अंडे
पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद टीएमसी नेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता सब्यसाची दत्ता को रंगदारी और आपराधिक धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कोर्ट में पेशी के दौरान उन पर टमाटर और अंडे भी फेंके गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता सब्यसाची दत्ता को रंगदारी और आपराधिक धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें मंगलवार सुबह उत्तर 24 परगना जिले के रायगाछी स्थित उनके घर से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, एक व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2018 में दत्ता ने उससे एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम की मांग की थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Bidhannagar, West Bengal: Former Mayor and current Bidhannagar councillor Sabyasachi Dutta has been arrested by police. He was taken into custody by Bidhannagar North Police Station on charges of extortion pic.twitter.com/7uoihpHCO2
— IANS (@ians_india) June 9, 2026
यह भी पढ़ें- विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: घायलों से मिले डिप्टी CM पवन कल्याण, कहा- पिछले 30 साल में नहीं हुई ऐसी घटना
कोर्ट में पेशी के दौरान फेंके गए टमाटर-अंडे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें बिधाननगर पुलिस स्टेशन में रखा गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें बिधाननगर उप-मंडलीय अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया। कोर्ट ले जाते समय कुछ लोगों ने उनके ऊपर अंडे और टमाटर फेंके, जिससे वहां कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Eggs and tomatoes were thrown at former Bidhannagar Municipal Corporation Mayor Sabyasachi Dutta while he was being taken away from the police station
— ANI (@ANI) June 9, 2026
Bidhannagar North Police arrested him following allegations that he demanded one crore rupees… pic.twitter.com/ZEQpaiFysD
सब्यसाची दत्ता ने आरोपों को किया खारिज
गिरफ्तारी के बाद टीएमसी नेता को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि यदि यह साबित हो जाए कि उन्होंने एक भी रुपया लिया है, तो वह फांसी पर चढ़ने के लिए भी तैयार हैं।
VIDEO | Kolkata: Former Bidhannagar Mayor and TMC leader Sabyasachi Dutta, who was arrested in extortion and criminal intimidation case, taken to hospital for medical checkup.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 9, 2026
He says, “It is a false and fabricated case.”
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/pQrtukBPRI
विधानसभा चुनाव में बारासात सीट से थे उम्मीदवार
सब्यसाची दत्ता हाल ही में हुए 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बारासात सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राजनीतिक रूप से उनका सफर भी चर्चा में रहा है। वह वर्ष 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन कुछ साल बाद फिर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में लौट आए थे। टीएमसी नेता की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब बिधाननगर क्षेत्र से जुड़े कई राजनीतिक मामले चर्चा में हैं। हाल ही में पूर्व विधायक और राज्य सरकार में मंत्री रहे सुजीत बोस को भी नगर निकाय भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें- 'युसुफ पठान अमित शाह के फोन पर दिल्ली गए': बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा, कल्याण बनर्जी क्या बोले?
वहीं, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य मंत्री शरदवत मुखर्जी ने कहा कि भ्रष्टाचार और अहंकार के स्तंभ एक-एक कर गिरफ्तार किए जा रहे हैं। उन्होंने बिधाननगर पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कथित रंगदारी वसूली करने वालों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जा रही है।