{"_id":"6a27d2fd127b23980308e627","slug":"visakhapatnam-steel-plant-accident-pawan-kalyan-visited-kims-hospital-announced-compensation-for-victims-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: घायलों से मिले डिप्टी CM पवन कल्याण, कहा- पिछले 30 साल में नहीं हुई ऐसी घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: घायलों से मिले डिप्टी CM पवन कल्याण, कहा- पिछले 30 साल में नहीं हुई ऐसी घटना
पीटीआई, विशाखापत्तनम
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत के बाद आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने घायलों से मुलाकात की और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया है और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया है। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई है। उपमुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए बड़े मुआवजे की घोषणा की है। मंगलवार को पवन कल्याण ने विशाखापत्तनम के किम्स (KIMS) अस्पताल का दौरा किया। वहां उन्होंने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों और उनके परिवार वालों से भी मुलाकात की।
पवन कल्याण ने डॉक्टरों से घायलों की सेहत के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिया कि उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। सरकार हर संभव तरीके से उनकी मदद करेगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यह हादसा सोमवार शाम करीब 4:15 बजे हुआ। उस समय प्लांट में सामान्य कामकाज चल रहा था।
हादसे पर क्या बोले उपमुख्यमंत्री?
हादसे की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि स्टील मेल्टिंग शॉप में कास्टिंग का काम चल रहा था। स्लाइड गेट का स्लाइडर खोलने से पहले ही अचानक एक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आग की लपटें छत तक पहुंच गईं। इस आग ने ऊपर लगी क्रेन को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में आठ जानें चली गईं। छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो लोग बहुत बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
हुआ मुआवजे का एलान
मुआवजे के बारे में बताते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित कर्मचारियों के परिवारों को 1.72 करोड़ रुपये और मासिक पेंशन दी जाएगी। ठेका मजदूरों के परिवारों को 45.7 लाख रुपये और पीएफ पेंशन मिलेगी। इसके अलावा, हर मृतक कर्मचारी के परिवार को 25 लाख रुपये की अलग से सहायता राशि मिलेगी। प्रधानमंत्री राहत कोष से भी 2 लाख रुपये देने का एलान हुआ है। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी मृतकों के परिवारों को 25 लाख और घायलों को 10 लाख रुपये देने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: 'TMC चोरों-दुष्कर्मियों की पार्टी': सुखेंदु शेखर रॉय बोले- आरजी कर कांड के बाद पार्टी छोड़ने का मन बना चुके थे
30 साल के इतिहास में नहीं हुआ ऐसा हादसा
पवन कल्याण ने कहा कि प्लांट के 30 साल से ज्यादा के इतिहास में ऐसा हादसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि दुनिया भर के स्टील प्लांटों में भी इस तरह का 'लैडल ब्लास्ट' नहीं देखा गया है। चीन और फ्रांस जैसे देशों में दूसरे तरह के हादसे हुए हैं, लेकिन ऐसा धमाका पहले कभी नहीं हुआ। आमतौर पर इस प्रक्रिया में धमाके की कोई संभावना नहीं होती है।