सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'What have you done for the people of the country?' Sanjay Raut questions as Modi govt completes 12 years

Maharashtra: 'आपने देश की जनता के लिए क्या किया?' मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर संजय राउत ने पूछे सवाल

आईएएनएस, मुंबई Published by: Pavan Updated Tue, 09 Jun 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवसेना यूबीटी से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर तंज कसा है। उन्होंने इस दौरान सवाल पूछा कि आपने देश की जनता के लिए क्या किया? आपकी उपलब्धियां क्या हैं? पढे़ं, संजय राउत ने और क्या कुछ कहा है...

'What have you done for the people of the country?' Sanjay Raut questions as Modi govt completes 12 years
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए। साथ ही, उन्होंने मौजूदा सरकार की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सरकार से किए जाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत में संजय राउत ने कहा, 'आप लोग कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 12 साल पूरे कर लिए हैं। लेकिन मेरा सीधा सवाल है कि इन वर्षों में आपने देश की जनता के लिए क्या किया? आपकी उपलब्धियां क्या हैं? आपने आज तक एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश नहीं की। इसके बावजूद अब आप इस सरकार की तुलना पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार से कर रहे हैं, जिसका कोई औचित्य नहीं है। पंडित नेहरू ने इस देश को संवारने का काम किया, जिसे आज पूरा देश देख रहा है'।


यह भी पढ़ें- PM Modi: पीएम मोदी NDA के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, कैबिनेट फेरबदल और परिसीमन बिल पर बढ़ीं अटकलें
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना
उन्होंने कहा, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि हर चीज की उम्र बढ़ती है। यहां तक कि धरती की भी उम्र बढ़ रही है। आप किसी भी चीज की उम्र को रोक नहीं सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि जब मैं 75 वर्ष का हो जाऊंगा, तब पद छोड़ दूंगा, लेकिन क्या उन्होंने ऐसा किया? उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत करने का काम किया था। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक रूपरेखा तैयार करने का प्रयास किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार के नेतृत्व में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे नेताओं को कभी नहीं भूल सकता।
विज्ञापन


टीएमसी के आंतरिक विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया
तृणमूल कांग्रेस में चल रहे कथित आंतरिक विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने कहा, 'अगर किसी के मन में बेईमानी का कीड़ा घुस गया है, तो हम क्या कर सकते हैं। हमने इसका अनुभव महाराष्ट्र में किया है। ममता बनर्जी को सामने आकर लोगों से कहना चाहिए कि जिसे हमारे साथ रहना है, वह रहे और जिसे जाना है, वह चला जाए'। वहीं इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'मैं इंडिया ब्लॉक का भविष्य अच्छा देखता हूं। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे'।

यह भी पढ़ें- 'रणनीतिक सब्र खत्म': ईरान ने युद्धविराम तोड़ने के लिए इस्राइल को बताया जिम्मेदार, जानें क्यों कि भारत की तारीफ

राजेश मेहता प्रकरण भी बोले संजय राउत
इस दौरान संजय राउत ने राजेश मेहता से जुड़े प्रकरण पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया, 'लगभग 16 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, जिसमें बहुत बड़ा हिस्सा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से जुड़ा है। यानी यह जनता का पैसा है। सारा पैसा सेल कंपनी से गया है। इस मामले में सभी लोग चुप हैं। यदि इसमें पाटिल, भोसले, देशमुख, राउत, नवाब मलिक या किसी अन्य विपक्षी नेता का नाम होता, तो लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करते। ईडी कार्यालय तक पहुंच जाते। लेकिन इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बाद भी सभी चुप हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed