ऊर्जा संकट पर बहस: राहुल गांधी ने संसद में उठाया एलपीजी और तेल संकट का मुद्दा, एपस्टीन का नाम लेते ही हंगामा
संसद में गुरुवार को देश में जारी उर्जा संकट को लेकर काफी हंगामा देखने को मिली। राहुल गांधी ने देश में जारी उर्जा संकट को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने एपस्टीन का भी नाम लिया, जिससे संसद में हंगामा खड़ा हो गया।
विस्तार
लोकसभा में गुरुवार को ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते पैदा हुए उर्जा संकट पर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ईरान युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है। देश में एलपीजी को लेकर संकट है। स्ट्रीट वेंडर्स पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है। अमेरिका कौन होता है हमें यह बताने वाला कि हम किससे तेल खरीदेंगे, किससे गैस खरीदेंगे? छोटे व्यापारी परेशान हो रहे हैं।
राहुल गांधी में सदन में कहा कि हर कोई जानता है कि पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हो गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध के दूरगामी परिणाम होने वाले हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल गुजरता है, उस मुख्य समुद्री रास्ते को बंद कर दिया गया है। इसका बहुत बड़ा असर पड़ेगा, खासकर हमारे देश पर, क्योंकि हमारे तेल और प्राकृतिक गैस का बहुत बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है।
ट्रंप के बयान पर केंद्र पर भड़के राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मुश्किलें अभी बस शुरू हुई हैं। रेस्तरां बंद हो रहे हैं। एलपीजी को लेकर लोगों में घबराहट फैल रही है। सड़क पर सामान बेचने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं और जैसा मैंने कहा, यह सिर्फ शुरुआत है। किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है और मैं यह बात हल्के में नहीं कह रहा हूं, लेकिन अमेरिका को यह तय करने देना कि हम तेल किससे खरीदेंगे, गैस किससे खरीदेंगे, क्या हम रूस से तेल खरीद सकते हैं या नहीं और अलग-अलग तेल आपूर्तिकर्ता देशों के साथ हमारे संबंध कैसे होंगे, यह सब मानो सौदे में दे दिया गया है।
ट्रंप के बयान को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे लिए यह हमेशा एक बहुत उलझाने वाली बात रही है कि भारत जैसा बड़ा देश किसी दूसरे देश को यह तय करने क्यों देगा कि हम किससे तेल खरीदें। क्यों किसी दूसरे देश के राष्ट्रपति हमें अनुमति दें कि हम रूस से तेल खरीद सकते हैं या नहीं और हमारे अंतरराष्ट्रीय संबंध कैसे होंगे। यह मेरे लिए एक पहेली रही है और मैं इस पहेली को समझने की कोशिश कर रहा हूं।
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "The foundation of every single nation is its energy security. Allowing the United States to decide who we buy oil from, who we buy gas from, and whether we can buy oil from Russia or not...Our relationship with… pic.twitter.com/lKRwzFvjUz
— ANI (@ANI) March 12, 2026
राहुल ने उठाया एपस्टीन का मुद्दा
राहुल गांधी ने कहा, “मैंने इस पहेली को समझ लिया है और यह पहेली समझौते से जुड़ी हुई है। यहां हमारे बीच एक सज्जन बैठे हैं जो पेट्रोलियम मंत्री हैं। उन्होंने खुद कहा है कि वह मिस्टर एपस्टीन के दोस्त हैं…”। गांधी ने कहा, मेरे पास एक दस्तावेज है, जिससे पता चलता है कि उनकी (पुरी की) बेटी को जॉर्ज सोरोस से पैसे मिले हैं। राहुल गांधी के इसी बयान पर लोकसभा में हंगामा हो गया। राहुल गांधी के इस बयान के बाद संसद में भारी हंगामा शुरू हो गया। ट्रेजरी बेंच की ओर से हंगामा शुरू हो गया। स्पीकर ने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि आपने नोटिस कुछ और दिया है। नोटिस बोलिए, नियम से परे बोलने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
कमेंट
कमेंट X