सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   World has not faced moment like this in energy history: Petroleum minister Hardeep Puri

West Asia Crisis: 'दुनिया ने कभी ऐसे हालात का सामना नहीं किया', लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Thu, 12 Mar 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने गैस की किल्लत के मुद्दे पर लोकसभा में कहा, भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के राजनयिक प्रयासों के कारण, भारत ने उतनी मात्रा में कच्चा तेल सुरक्षित कर लिया है। उन्होंने साफ किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है।

World has not faced moment like this in energy history: Petroleum minister Hardeep Puri
हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम एशिया संकट के बाद देश में गैस की किल्लत के मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया के ऊर्जा इतिहास में शायद ही कभी ऐसा समय आया हो जैसा अभी पश्चिम एशिया के संकट के कारण देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद गंभीर मानी जा रही है। लोकसभा में मंत्री कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों की रसोई में किसी भी प्रकार की (ईंधन की) कमी न हो।
Trending Videos




यह भी पढ़ें - भारत को अनुमति की जरूरत क्यों?: राहुल गांधी ने ट्रंप के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


'होर्मुज से 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित'
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने अपने बयान में कहा, 'होर्मुज से 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित हुई है, 40 प्रतिशत कच्चा तेल दूसरे देश से आ रहा हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि भारत की क्रूड सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और भारत में पेट्रेाल-डीजल की किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं, देश में अभी पर्याप्त गैस है। गैस की किल्लत को लेकर अफवाहों के बीच केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएनजी की सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है, भारत में एलएनजी के कार्गो रोज आ रहे हैं। गैस सिलिंडर को लेकर किसी भी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं है, पैनिक होने की वजह से डिमांड बढ़ी है।



'संकट से निकटने को लेकर पूरी तरह से तैयार'
इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि देश में एलपीजी का उत्पादन 28 फीसदी बढ़ा है और देश लंबे समय तक इस संकट से निकटने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। पेट्रोलियम मंत्री ने आगे कहा कि भारत अभी भी कनाडा, नार्वे और रूस से तेल ले रहा है और हमने गैस की कालाबाजारी को रोकने के निर्देश जारी किए है।

'पहली बार लगभग बंद हुआ होर्मुज जलडमरूमध्य'
मंत्री ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग बंद हो गया है। उनके अनुसार, दर्ज इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि यह समुद्री रास्ता व्यावसायिक जहाजों के लिए प्रभावी रूप से बंद जैसा हो गया है। यह वही मार्ग है जिससे दुनिया के बड़े हिस्से तक कच्चा तेल पहुंचता है।

यह भी पढ़ें - पश्चिम एशिया संकट: एअर इंडिया की DGCA से खास अपील, लंबी उड़ानों के लिए नियमों में ढील की मांग

संकट में सावधानी से आगे बढ़ना होगा- केंद्रीय मंत्री
हरदीप पुरी ने संसद में कहा कि भारत इस संघर्ष का कारण नहीं है, लेकिन इसके असर से बच पाना भी संभव नहीं है। ऐसे हालात में भारत सरकार को ऊर्जा आपूर्ति, तेल की कीमतों और देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सावधानी से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं ताकि आम लोगों पर इसका असर कम से कम पड़े।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed