{"_id":"69b1cd450cda8857d10bceb7","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129885-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: समस्याओं पर पूर्व सैनिकों का मंथन, समिति के कार्यकारी चुनाव पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: समस्याओं पर पूर्व सैनिकों का मंथन, समिति के कार्यकारी चुनाव पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 20 मार्च घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारी समिति की बैठक चेयरमैन कैप्टन जी.एस. पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही 29 मार्च को होने वाले एसोसिएशन की कार्यकारी समिति के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अध्यक्ष हवलदार मनोहर सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 20 मार्च तय की गई है। पंजीकृत सदस्य चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव के पदों के लिए कॉलेज रोड स्थित कार्यालय में नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बालकृष्ण शर्मा (सेवानिवृत्त जेके बैंक मैनेजर), शिवदेव सिंह सुम्ब्रिया (सेवानिवृत्त एक्साइज इंस्पेक्टर) और कृष्ण चंद (सेवानिवृत्त हेड मास्टर) को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सभी जनरल बॉडी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर मतदान करें।
ज्ञान सिंह पठानिया ने बैठक में आठवें वेतन आयोग की अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की ओर से उठाए गए प्रश्नों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस विषय पर विभिन्न संगठनों से प्रतिक्रिया मांगी गई है। एसोसिएशन ने सदस्यों की राय के आधार पर विस्तृत जवाब तैयार किया है जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। बैठक में कैप्टन बलबीर सिंह जसरोटिया (उपचेयरमैन), कैप्टन सुखराम (सलाहकार), सूबेदार मेजर मेहताब सिंह (उपाध्यक्ष), रतन वर्मा (मीडिया सलाहकार), कैप्टन यशपाल शर्मा, सूबेदार प्रभात सिंह, भरत सिंह, चुन्नी लाल, बलवान सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos