सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Drones and sniffer dogs deployed in Rajouri forests to hunt for terrorists

J&K: राजोरी के जंगलों में आतंकियों की तलाश में ड्रोन व खोजी कुत्ते लगाए, दो आतंकी कमांडर घिरे होने की आशंका

अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 27 May 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

राजोरी के गंभीर मुगला के जंगलों में आतंकियों की तलाश में सेना, एसओजी और अर्धसैनिक बलों द्वारा ड्रोन व खोजी कुत्तों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद पुंछ जिले में भी हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Drones and sniffer dogs deployed in Rajouri forests to hunt for terrorists
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजोरी जिले के गंभीर मुगला में मुठभेड़ के बाद से दुर्गम जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन शेरूवाली मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। सेना, पैरा कमांडो, पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और अर्धसैनिक बलों की टीमों ने घेराबंदी कर रखी है। आतंकियों को पकड़ने या मार गिराने के लिए हर संभव तकनीकी और रणनीतिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन व खोजी कुत्ते भी लगाए गए हैं। वहीं, पड़ोसी जिले पुंछ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।



सूत्रों के अनुसार, अभियान राजोरी के मंजाकोट से लेकर थन्नामंडी तक के घने वन क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, जहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। ड्रोन कैमरों से ऊंचाई वाले और दुर्गम क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। खोजी कुत्तों की मदद से संभावित ठिकानों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बल बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं ताकि आतंकियों को किसी भी दिशा से भागने का मौका न मिले। मंगलवार शाम तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मुठभेड़ या गोलीबारी की सूचना नहीं मिली थी। इसके बावजूद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जवान लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी से जुड़े अहम इनपुट मिले थे, जिसके बाद बड़े स्तर पर यह अभियान शुरू किया गया। जंगल के कई हिस्सों में तलाशी अभियान और तेज कर दिया गया है तथा आने वाले दिनों में भी ऑपरेशन जारी रहने की संभावना है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन या सुरक्षाबलों को देने की अपील की है।
विज्ञापन
Trending Videos


जंगल में मिले थे खून के निशान, आतंकियों के घायल होने की आशंकासूत्रों के अनुसार सोमवार को आतंकियों को ढेर करने या उन्हें बाहर निकलने पर मजबूर करने के लिए सुरक्षाबलों ने संदिग्ध ठिकानों पर गोले दागे। आतंकी ठिकाना भी ध्वस्त किया था। इलाके में खून के निशान भी मिले, जिससे माना जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान कुछ आतंकी घायल हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि इलाके में लश्कर-ए-ताइबा के दो शीर्ष कमांडर घिरे हुए हैं।

पुंछ में तलाशी अभियान तेज, जंगल खंगाले, नाके भी बढ़ाए
राजोरी के गंभीर मुगलां स्थित शेरूवाली के जंगलों में मुठभेड़ के बाद से पुंछ में हाई अलर्ट है। ईद-उल-अजहा के मद्देनजर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे जिले में विशेष नाके लगाकर वाहनों की जांच के साथ ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस और सीआरपीएफ ने एसएचओ पुंछ एसडी सिंह की अगुवाई में पुंछ के बाहरी क्षेत्र कनूइयां में पुंछ-जम्मू हाईवे पर विशेष नाका लगाकर वाहनों की तलाशी ली। पहचान पत्रों की जांच और सामान की पड़ताल के बाद ही आगे बढ़ने दिया गया। सुरक्षाबलों ने बफ्लियाज, देहरागली, जड़ांवाली गली और संजयोट समेत विभिन्न इलाकों में जंगलों और संवेदनशील क्षेत्रों को खंगाला। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जब किसी क्षेत्र में आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसते हैं, तो उनके सहयोगी अन्य क्षेत्रों में घटनाओं को अंजाम देकर सुरक्षाबलों का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। इसी आशंका को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed