{"_id":"6a15f2f25daa321e6f089cfb","slug":"preparations-for-the-shri-mindhal-mata-yatra-intensify-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1437-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्री मिंधल माता यात्रा की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्री मिंधल माता यात्रा की तैयारियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 27 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
उपायुक्त किश्तवाड़ ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की, 10 जून को पहुंचेगी पवित्र छड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। श्री मिंधल माता यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसका मुख्य फोकस देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और सभी प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करना रहा।
बैठक में यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई कि श्री मिंधल माता यात्रा की पवित्र छड़ी 10 जून को गौरी शंकर मंदिर सरकूट, किश्तवाड़ पहुंचेगी। इसके मद्देनजर उपायुक्त ने सरकूट मंदिर से लेकर मुख्य माता मंदिर तक के पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वच्छता और मरम्मत के काम को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन की तैयारियां और मुख्य निर्देश
सड़क और सुरक्षा : पीएमजीएसवाई, जीआरईएफ और बीआरओ को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क मार्ग को दुरुस्त रखने को कहा गया है। पुलिस विभाग हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा।
विज्ञापन
बिजली और पानी : जल शक्ति और विद्युत विभाग को लंगर स्थलों तथा यात्रियों के ठहराव केंद्रों पर चौबीसों घंटे निर्बाध बिजली-पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
स्वास्थ्य सेवाएं : सरकूट मंदिर, गुलाबगढ़ पाडर, महाकाली मंदिर सोहल और प्रमुख लंगर स्थलों पर एम्बुलेंस, फर्स्ट-एड और मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी।
यातायात और स्वच्छता : नगर परिषद किश्तवाड़ मंदिर परिसरों में साफ-सफाई रखेगी, जबकि एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारु बनाएंगे।

Trending Videos