{"_id":"69b2abfa159726b27c05c465","slug":"accused-who-attacked-farooq-abdullah-on-five-days-police-remand-in-jammu-and-kashmir-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farooq Abdullah Attack: फायरिंग करने वाला आरोपी कोर्ट में पेश, पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farooq Abdullah Attack: फायरिंग करने वाला आरोपी कोर्ट में पेश, पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
एएनआई, जम्मू
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार
नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश के आरोपी कमल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने के प्रयास के आरोपी कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी कमल सिंह को पकड़ा है।
Trending Videos
यह घटना ग्रेटर कैलाश इलाके के रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान हुई। आरोपी कमल सिंह ने फारूक अब्दुल्ला को लोडेड पिस्टल से गोली मारने की कथित कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार, फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा में तैनात नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के जवानों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने हमलावर को मौके पर ही काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तत्परता से हत्या के प्रयास को विफल कर दिया गया। घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी जम्मू के पुरानी मंडी का रहने वाला है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।